Categories: Faridabad

गर्मी से बचने के लिए लोग बारिश की लगा रहे थे उम्मीद, लेकिन बारिश के साथ शहर में अाई ये मुसीबत

हरियाणा में मॉनसून दस्तक दे चुका है जिसका पता फरीदाबाद में बीते दिनों में बदलते मौसम को देखकर लग रहा है अब तक कई दिनों से हल्की फुल्की बारिश की बौछार से लोगों को तपती गर्मी से तो राहत देखने को मिल रही है लेकिन स्मार्ट सिटी कहे जाने वाले फरीदाबाद की खस्ता हालत में लोगों के लिए मॉनसून राहत की बजाय समस्या बन गया है।

अक्सर जब भी फरीदाबाद शहर में हल्की-फुल्की भी बारिश देखने को मिलती है तो शहर में उचित जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण पूरा शहर जलमग्न दिखाई पड़ता है शहर के कॉलोनी से लेकर सेक्टर तक के सभी इलाके पूरी तरह से जलमग्न नजर आते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि शहर में किसी बाढ़ जैसी आपदा ने दस्तक दी हो।

गर्मी से बचने के लिए लोग बारिश की लगा रहे थे उम्मीद, लेकिन बारिश के साथ शहर में अाई ये मुसीबत

इसी के चलते जब 3 जुलाई को फरीदाबाद के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई तो पूरा फरीदाबाद जलमग्न नजर आया। मुख्यत सेक्टर 9 से लेकर सेक्टर 28 तक और ओल्ड फरीदाबाद के इलाकों में तेज बारिश देखने को मिली जिसके बाद यह इलाके बुरी तरह से जल प्रभावित नजर आए।

सेक्टर 28 के कुछ इलाकों में लोगों के घरों में पानी भरने की समस्या सामने आई और लोग स्वयं बिना किसी सुविधा के घरों से पानी निकालते हुए नजर आए। वहीं सेक्टर 16 के साईं मंदिर रोड पर भी कई फीट तक सड़के पानी में डूबी हुई नजर आई।

लेकिन कोई सुविधा ना होने के कारण लोग इस समस्या से जूझते रहे। जब संबंधित विभाग के कर्मचारियों की अगले दिन आंख खुली तो उनके द्वारा अगले दिन यहां पर जल निकासी के लिए मशीन भेजी गई।

यह हाल केवल शहर के कुछ इलाकों का नहीं है बल्कि फरीदाबाद की कॉलोनी, सेक्टर एवं गांव के इलाकों में भी बारिश के दिनों में यही हाल देखने को मिलता है। जिस पर कभी किसी का ध्यान नहीं जाता और लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।

आवश्यकता है कि प्रशासन शहर की इस समस्या पर ध्यान दें और जल्द से जल्द इस समस्या का कोई समाधान निकालें जिससे मॉनसून लोगों के लिए राहत लेकर आए ना की समस्याओं का पिटारा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago