Categories: Politics

योगी सरकार ने 2.0 में आते ही शुरू किया सफाई अभियान, किया पहला एनकाउंटर

फिल्में तो हम सभी देखते है और अक्सर हमने देखा होगा कि उनमें बड़े बड़े नामी गुंडे, डकैत और डॉन होते हैं।  जिन पर सरकार बड़े-बड़े इनाम रखती है। कभी वह पुलिस की पकड़ में आ जाते हैं,  तो कभी देखा जाता है कि यह पुलिस की गिरफ्त से भाग जाते हैं। इसी भागदौड़ में पुलिस उनका एनकाउंटर कर देती है। आज हम आपको ऐसे ही एक मामले के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें पुलिस मुठभेड़ में एक नामी डकैत को गोली लग गई। जिस पर ₹25000 इनाम रखा गया था। क्या है पूरी खबर आइए जानते हैं।

बता दें, जिस मामले की हम बात कर रहे हैं वह लखनऊ से है।  यहां पर गुडंबा इलाके के भाखामऊ गांव में ₹25000 के इनामी डकैत मोनू पंडित से शुक्रवार रात पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के समय पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से डकैत घायल हो गया।

कानून व्यवस्था से खिलवाड़ और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर काम करने वाली योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल केवी स्पष्ट संकेत मिलने लगे हैं। 10 मार्च को मतगणना के बाद बहुमत से योगी सरकार जीती है और 2.0 में पहला एनकाउंटर हो गया है। लखनऊ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद डकैत को पकड़ लिया और उसके पैर पर गोली मारी।

आपको बता दें,  पुलिस को डकैत मोनू पंडित के पास से बाइक और तमंचा बरामद हुआ है। 1 साल पहले जानकीपुरम में अंजनी ज्वेलर्स में हुई डकैती के मामले में वंचित चल रहा था।  उसके खिलाफ औरैया, सीतापुर और उन्नाव में भी मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी उत्तरी ने इस डकैत पर 25000 के नाम की घोषणा की थी।

शुक्रवार रात इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश चंद्र साहू और उत्तरी जो की क्राइम ब्रांच वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच भाखामऊ गांव के पास बिना नंबर की बाइक से जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा तो उसने रफ्तार बढ़ा ली।  पुलिस और क्राइम ब्रांच ने उसका पीछा किया और फायरिंग शुरू कर दी।

बचाव में पुलिस ने भी घेराबंदी कर फायरिंग की।  फायरिंग के दौरान उसके बाएं पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया और गिर पड़ा।  जब उसको देखा गया तो वह डकैत मोनू पंडित निकला। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। बाइक भी लूट ली गई।

एडीसीपी प्राची सिंह के अनुसार डकैत मोनू औरैया के अजीतमल के अनंतराम सोनाली का रहने वाला है। वह उन्नाव जनपद के अचलगंज इलाके में भी रहता था। मोनू ने बीते साल अप्रैल माह में चार साथियों के साथ जानकीपुरम सेक्टर जी निवासी अनुराग अवस्थी की कुर्सी रोड स्थित अंजनी ज्वैलर्स के नाम से संचालित दुकान में वारदात की थी।

बता दे, वह तीन साथियों के साथ अंगूठी लेने के बहाने दुकान में घुसा। इसके बाद तमंचा निकलकर वारदात की। इस बीच पड़ोस स्थित किराना दुकान का संचालक पीयूष बदमाशों से भिड़ गया था। इस पर मोून ने पीयूष को गोली मार दी थी। इसके बाद बैग में सोने-चांदी के जेवर लेकर भाग निकला था। बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

फुटेज से की थी पहचान : पुलिस को घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सीसी कैमरे में बदमाशों की फुटेज मिल गई थी। बदमाश जब वारदात देने को अंदर घुसे थे तो नकाबपोश थे। कुछ देर पहले घटनास्थल से कुछ दूर पहले एक सीसी कैमरे में बदमाशों की खुली फोटो दिखी थी। इस पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि मोनू के खिलाफ उन्नाव, सीतापुर और औरैया में कई लूट समेत कई अन्य मुकदें हैं।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago