Categories: India

होलिका दहन की रात करे यह उपाय, चमक जाएगी किस्मत

हर रंग कुछ न कुछ हमें बताता है।  हर रंग की अपनी एक खासियत होती है।  जैसा कि आप सभी को पता ही है कि साल में 1 दिन ऐसा आता है जिसमें सब रंगो से खेलते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं होली के त्यौहार की। इस दिन सभी लोग सभी गिले शिकवे भुला कर एक दूसरे को गले लगाते हैं। रंग लगाते हैं।  सभी के जीवन में सुख शांति बनी रहे, सभी यही कामना करते हैं। सभी लोग इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली के साथ-साथ होलिका दहन का भी बहुत महत्व होता है।

यह होली से 1 दिन पहले आता है। होलिका दहन की रात को बहुत से उपाय किए जाते हैं। जिसे बिगड़े काम बन जाते हैं। हमारी सोई हुई किस्मत खुल जाती है। भाग्य का सितारा चमकने के चांस बढ़ जाते हैं। होलिका दहन की रात नीचे दिए गए उपाय जरूर करें।

ज्योतिषियों के अनुसार, फागुन मास की पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा की स्थिति बहुत ही खास होती है।  ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ लोग जो किसी कारण से परेशान हैं वह लोग इन बताए हुए उपायों को करेंगे तो उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

हर त्यौहार धन प्राप्ति के लिए बहुत खास माना जाता है। दिवाली की तरह होली की रात भी लोगों के जीवन में परिवर्तन आ सकते हैं और वह धनवान बन सकते हैं। होलिका के दिन चंद्रमा की पूजा पूरे विधि विधान से करें।

साथ ही चंद्रमा को गाय के कच्चे दूध से अर्घ देने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपको खीर और दूध से बनी मिठाई का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इस उपाय से आप के दिन जल्दी लौट आएंगे।

अगर आप बहुत समय से बीमार हैं तो होली की रात आपको तुलसी की माला से
‘ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा’ का 1008 बार जाप करना चाहिए।  ऐसा करने से बीमार व्यक्ति की सेहत में फर्क दिखने लगता है।

अगर आपने कोई मनोकामना बहुत लंबे समय से की हुई है और वह पूरी नहीं हो रही है। तो आप होलिका की रात पूजा करें और आप होलिका की हल्दी की गांठ, फल सब्जी और उपले से पूजा करें। पूजा के बाद आप होलिका के चारों और 8 दिए जलाएं। इसके बाद पूजा की सारी सामग्री होलिका में चढ़ा दें। इसके बाद  होलिका दहन करे।

अगर आपके कुंडली में किसी तरह के गृह दोष है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। दोष से मुक्त होने के लिए आपको होलिका दहन की रात से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।  साथ ही होलिका के राख को पानी में डालकर नहा लेने से गृह दोषों से मुक्ति मिल सकती है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago