Categories: Uncategorized

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद चर्चाओं के आई यासीन मलिक की पाकिस्तानी बेगम, भारत पर लगाए घिनौने आरोप

हाल ही में बॉक्स ऑफिस में एक फिल्म रिलीज हुई है, जिसने हर तरफ तहलका मचा रखा है। इस फिल्म की शानदार मेकिंग, एक्टर्स  की जबरदस्त एक्टिंग,  तकनीक का जानदार प्रयोग से हर तरफ इसी की बातें चल रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं “द कश्मीर फाइल्स” की यह एक सच्ची कहानी पर आधारित है।  जिसमें सभी दर्शकों का मन मोह लिया है। यह फिल्म दर्शकों के दिल तक ना केवल पहुंच रही है बल्कि उसे झांझोर भी रही है। कई लोग इसे दो से तीन बार भी देख रहे हैं।

इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अलगाववादी नेता यासीन मलिक और उनकी पाकिस्तानी पत्नी भी सुर्खियों में आ गई है। यासीन मलिक की पत्नी मुशाल हुसैन मलिक तो ट्रेंड कर रही है।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट में भारत के खिलाफ झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही है। खिसियानी बिल्ली की तरह अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर भारत और भारतीय सेना पर अत्याचार करने के कई झूठे आरोप लगा रही है।

यासीन की पाकिस्तानी बीवी मुशाल का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है,  जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है कि पाकिस्तानी कश्मीर कभी भी नहीं छोड़ेंगे। अगर कश्मीर लेने का प्रयास किया तो वह खून की नदियां बहा देंगे।

भारत के खिलाफ पाकिस्तानी अजेंडे को बढ़ावा देने वाले अलगाववादी नेता यासीन मलिक अभी जेल में हैं। वह भारत को लगातार बदनाम कर रहे हैं। यासीन मलिक की पत्नी की ओर से किए गए दावों का पैक चेक किया गया तो उन्होंने सारे के सारे झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए हुए हैं। उसने भारतीय सेना पर कई घिनौने आरोप भी लगाए हैं। जो कतई भी सच नहीं है।

यासीन मलिक की पत्नी मुशारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लगातार कश्मीरी लड़कियों की फोटो को पोस्ट कर रही हैं। वह इस तरह की पोस्ट करती हैं जिससे लगता है कि भारत में मुसलमानों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं। मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार किए जा रहे है।

बता दें मशाल के ट्विटर अकाउंट पर 80 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसका अकाउंट वेरीफाइड भी है। उनके फॉलोअर्स में ज्यादातर पाकिस्तानी लोग हैं। मुशाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि उन्हें यासीन मलिक की पत्नी होने पर गर्व है।

वह खुद को कश्मीरी अलगाववादियों का नेता बताती हैं। उसकी पोस्ट देखें तो, लगता है कि भारत के मुसलमानों को पर अत्याचार किया जा रहा है। वह बहुत पीड़ा में है। मुस्लिम महिलाओं के साथ रेप हो रहा है

अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट का अध्यक्ष यासीन मलिक जेल में है। उसे 2017 में टेरर फंडिंग के आरोप में जेल भेजा गया था। मुशाला अपने पति को निर्दोष बताते हुए रिहाई की मांग कर रही हैं।

साल 2019 में मुशाला मलिक ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित एक प्रोग्राम में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक कविता पढ़ी थी, उसमें भी यह बताया था कि कश्मीर के मुसलमानों पर भारत अत्याचार कर रहा है।

Kunal Bhati

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago