Categories: Religion

होलिका दहन पर गलती से भी ना करें यह काम, वरना जीवन में आ जायेंगी बहुत सारी समस्याएं

भारत में अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं। जिन्हें लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं। उसी में से एक है होली। यह फागुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है और शाम के शुभ समय के मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। धार्मिक मान्यता यह है कि भगवान विष्णु के भक्त पहलाद को हिना कश्यप ने होलिका की गोद में बैठाकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। उस दौरान होलिका खुद जलकर राख हो गई थी लेकिन भक्त पहलाद जिंदा वापस आ गए थे। उस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा थी। तभी से होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक में मनाया जाता है। यह त्यौहार इस बार होलिका दहन 17 मार्च और होली 18 मार्च के दिन मनाई जाएगी। होलिका दहन के समय कुछ चीजों को ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। इस दिन भूलकर भी आप यह गलतियां ना करें, वरना आपके जीवन में बहुत सारी समस्याएं आ जायेंगी।

गलती से भी न करे यह गलतियां:

ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक है। इसलिए नवविवाहित कोई है अग्नि नहीं देखनी चाहिए। इसे बहुत ही अशुभ माना जाता है। इससे उनके वैवाहिक जीवन में बहुत दिक्कतें आ सकती हैं।

होलिका दहन वाले दिन किसी को भी उधार पैसे नहीं देनी चाहिए। ऐसे करने से घर में कभी बरकत नहीं होती और आर्थिक समस्याएं बढ़ने लगती हैं। इतना ही नहीं इस दिन उधार भी नही लेना चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि अगर माता-पिता की आप इकलौती संतान हैं तो होलिका दहन करने से आपको बचना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। एक भाई और एक बहन होने पर होलिका की अग्नि को प्रज्वलित किया जा सकता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन होलिका दहन के लिए पीपल, बरगद या आम की लकड़ियों का इस्तेमाल न करें। ये पेड़ दैवीय और पूजनीय पेड़ हैं। साथ ही इस मौसम में इन वृक्षों पर नई कोपलें आती हैं, ऐसे में इन्हें जलाने से नकारात्मकता फैलती है। होलिका दहन के लिए गूलर या अरंड के पेड़ की लकड़ी या उपलों का इस्तेमाल किया जा सकता है।

इस दिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें।  उन्हें कोई उपहार लाकर जरूर दें ऐसा करने से श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा आप पर बनी रहती है। किसी भी महिला का भूल कर भी अपमान ना करे।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago