Categories: Crime

रिसेप्शन पार्टी में युवतियों का डांस करता हुआ वीडियो बनाना पड़ा भारी, मामला पहुंचा एनआईटी थाना

इस बात से पूरी दुनिया परिचित है कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी कितनी खतरनाक है और यह संपर्क में आने से फैलती है। इसलिए सरकार ने एक ही जगह पर ज्यादा भीड़ ना होने का हवाला देते हुए शादी पार्टी में केवल 50 लोगों के उपलब्ध में कार्यक्रम को आयोजित करने का आदेश दिया था।

बावजूद फरीदाबाद के तीन नंबर में एक रिसेप्शन पार्टी चल रही थी जहां पर एक वीडियो बनाने को लेकर बात इतनी बिगड़ गई की मामला एनआईटी के थाने तक पहुंच गया।

आपको बता दें कि वीरवार की रात केदार हॉस्पिटल के पास का यह मामला है। जहां कोरोना वायरस के चलते 50 लोग किसी भी शादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन यहां इस पार्टी में लड़कों वालों की तरफ से निश्चित संख्या से ज्यादा लोग पार्टी में आ पहुंचे, जहां उन्होंने डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया।

वही लड़की वालों की तरफ से कुछ लड़कियां आई थी, जिन्होंने डीजे पर डांस करने की इच्छा जताई तो बाकी लड़कों को अलग हटा दिया गया। लेकिन कुछ समय बाद जब युवतियां डांस कर रही थी कि इतने में कुछ युवकों ने उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बात पर मामले इतना गर्म हो गया कि इस मामले को एनआईटी थाने में दर्ज कराना पड़ा।

मामलों में युवतियों ने यह बयान दिया कि उनकी डांस करते हुए की वीडियो अश्लील रूप देकर बनाई जा रही थी। इस पर पुलिस ने मामले को समझते हुए दोनों पक्षों को समझा कर उक्त बात को रफा-दफा कर दिया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago