सूरजकुंड मेले में महिलाओं के हाथों से बने बैंया चिडियां के घोसलें ने लुभाया लोगो का मन, बन रहे है आकर्षण के केंद्र

कभी गांव के बाहर जंगलों में कहीं सडक़ के किनारे पेड़ों पर खेतों में कुएं के आस-पास लगे पेड़ों के झुरमुठ पर लटके मिलने वाले बैंया पक्षी के घोसले बेसक आज कम दिखाई देते हैं लेकिन सूरज कुड मेले में आज कल इन घोसलों की बहार है।

घरों के बाहर पेड़ों पर लटकाने के लिए यह घोसले नारियल के रेशों से बनाए गए है। ऐसी ही बहुत सारी चीजों के साथ आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नाबार्ड हरियाणा के द्वारा 35वें सूरज कुंड मेले में शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह की तरफ से 723 नम्बर स्टाल लगाया गया है।



शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समुह की तरफ से जिला करनाल के गांव पधाना निवासी पूनम ने बताया कि स्टाल पर कुल 12 महिलाएं है जिनके द्वारा हाथ से बने चिडियां बैंया का घोसला, जूट के बैग, टीफ बैग, पिकनिक बैग, लंच बैग, घरेलु सामान का बैग के अलावा मिर्च का आचार, मिक्स आचार, गाजर का आचार, चटनी व आवंले तथा सेब के मुरब्बे, दूध पनीर, गुलाब जामुन, बर्फी स्टाल पर लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि शिव शक्ति महिला स्वयं सहायता समुह द्वारा कढाई की चुन्नी व सिलाई सहित टीफन सप्लाई का कार्य भी किया जाता है। पूनम ने बताया सरकार द्वारा स्वयं के रोजगार हेतू सरकार की बहुत अच्छी पहल है कि नाबार्ड द्वारा महिला सहायता समूहों को जो अपना स्वयं का कार्य शुरू करना चाहते है उन्हें बैंक द्वारा लोन दिलवाया जाता है।



जोकि एक लाख रूपये से शुरू किया गया था जो अब सरकार द्वारा 06 लाख रूपये की धनराशि कम से कम ब्याज दर पर लोन स्वरूप प्रदान की जा रही है। नाबार्ड द्वारा सहायता स्वरूप रोजगार के लिए बढाए इस कदम द्वारा महिलाओं को 10 हजार से 12 हजार रूपये प्रतिमाह आमदनी हो रही है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago