Categories: Uncategorized

बस में आम यात्री की तरह कमिश्नर साहब ने किया सफर, उसके बाद जो हुआ वो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था

जैसा की आप जानते ही होगें कि मौजूदा सरकार में प्राइवेट जॉब हो या फिर सरकारी हर जगह किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जा सकती, क्योंकि अब अफसर रैंक के अधिकतर अधिकारी आम लोगों के बीच जाकर वहां कि गतिविधियों पर नजर रखते है। अभी कुछ दिन पहले की ही बात है बड़े फिल्मी अंदाज में एक दरोगा को रिश्वत लेते हुये एसपी ने पकड़ा था। उसे इस हरकत के लिये उसी वक्त सस्पेडं कर दिया गया।

वहीं कुछ ऐसा ही मामला आज भी सुनने में आ रहा है, जिसके अनुसार जब आम यात्री बनकर कमिश्नर साहब खुद बस में सफर करते हुये 13 कंडक्टर और 14 ड्राइवरों पर की कार्यवाही की। कानपुर कमिश्नर ने पहले छह अधिकारियों की एक टीम बनाई और उन्हें भी अलग-अलग बसों में सफर करने के लिए भेज दिया।

इसके बाद खुद कमिश्नर ने भी दो बसों में आम नागरिक की तरह सफर किया, उन्होंने हर्ष नगर से चुन्नीगंज और रावतपुर से हर्ष नगर वाली बस में यात्रा की, उस यात्रा के बाद कानुपर कमिश्नर ने पाया कि बस में कंडक्टर और ड्राइवर ने मास्क नहीं लगा रखा था, कई यात्री भी बिना मास्क और को-रोना प्रोटोकॉल को बिना फॉलो करे बस में सफर कर रहे थे।

ये भी पाया गया कि बस में कही भी फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था, बस का एलईडी डिस्प्ले भी खराब पड़ा था और बसों का सामान्य रखरखाव भी बहुत खराब हालत में था। इसके अलावा जिन छह अधिकारियों ने भी अलग-अलग बस में सफर किया उनकी तरफ से भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी गई है, उस रिपोर्ट के मुताबिक कई ड्राइवर और कंडक्टर अपनी असल यूनिफॉर्म नहीं पहन रहे थे।

कई यात्री भी बिना मास्क के दिखाई पड़े थे, किसी कंडक्टर ने भी यात्रियों को नहीं रोका। आपको बता दें कि रिपोर्ट के सामने आते ही कानपुर कमिश्नर ने तुरंत एक्शन लेते हुए 13 कंडक्टरों को सस्पेंड कर दिया है, जिन कंडक्टरों को सस्पेंड किया गया उन्होंने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही उनके पास उनकी असल यूनिफॉर्म थी।

वहीं 14 ड्राइवरों को भी उनके पद से हटा दिया गया है, इन सबके अलावा उन अधिकारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं जिनके ऊपर बसों के रखरखाव की जिम्मेदारी थी। कमिश्नर की ओर से एक प्राइवेट एजेंसी और एआरएम को भी शो कॉज नोटिस जारी कर दिया गया है।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago