Categories: CrimeFaridabad

इस आरोपी ने बड़े ही शातिर तरीके से की चोरी, क्राइम ब्रांच को टीम ने किया गिरफ्तार

डीसीपी क्राइम नरेंद्र का ध्यान द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए इनमें संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी राकेश कुमार की टीम ने मास्टर की बनाकर वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अलीमुद्दीन उर्फ अल्लम है जो मेवात के गांव शाह चोखा का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को बल्लभगढ़ तहसील के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें सामने आया कि आरोपी चाकू व कैंची की धार लगाने का काम करता था।



यह करते-करते उसने वाहनों का लॉक तोड़ने वाली एक मास्टर की बना ली थी जिसकी सहायता से उसने फरीदाबाद में वाहन चोरी की चार वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं जिसमें आरोपी के कब्जे से एक सीएनजी ऑटो तथा तीन स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं।

आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है जो इससे पहले चोरी की मुकदमों में तीन बार जेल जा चुका है। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago