Categories: Uncategorized

सास ने एक रोटी ज्यादा खाई तो बहु ने कर दी पिटाई, पुलिस ने किया मामला दर्ज

हरियाणा के सोनीपत जिले में बुजुर्ग सास को बहू द्वारा पीटने का मामला सामने आया है. यह मामला जिले के संदल खुर्द गांव का है। जहां बुजुर्ग सास ने अपनी बहु पर आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने उनके साथ मारपीट की है। बुजुर्ग सास ने बताया की उसके पोते द्वारा लाई गई रोटी खाने पर उसकी बहु ने उसे बहुत मारा .वहीं, बुजुर्ग सास की पिटाई का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें बहू अपनी सास को मार रही है।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने बुजुर्ग सास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर उसकी बहु मनीषा, उसकी मां और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन मामला दर्ज करने के बाद अब तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।

एसएसपी को दी गई शिकायत में 75 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके बेटे की शादी हो चुकी है। उनका तीन साल का एक बेटा है। उनकी बहू उन्हें दोनों समय खाने के लिए दो रोटियां देती हैं.उसका तीन साल का पोता उसके लिए एक और रोटी लाया था और उसे पांच दिन पहले दिया था। पोते के कहने पर उसने रोटी खा ली। तभी से बहू उसे पीट रही है।

बहू की पिटाई से परेशान होकर बुजुर्ग महिला शनिवार को शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंची। आरोप है कि बुजुर्ग मां की पिटाई का जब बेटे ने विरोध किया तो बहू ने फिर हाथापाई की। उसे बचाने के प्रयास में उसने पति से भी मारपीट की। बुजुर्ग ने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है.एसएसपी ने पूरे मामले को जांच के लिए महिला थाने भेज दिया है। फिलहाल मामला अब महिला थाने पहुंच चुका है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago