चाय वाले ने बंगले से निकाला भगवाधारी होते तो राजघाट खाली करा देते : साध्वी प्राची

मुजफ्फरनगर जनपद पहुंची भाजपा की फायर ब्रांड नेता और साध्वी प्राची आर्य ने कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बंगला खाली कराने को लेकर कहा कि कांग्रेस जो चायवाला चायवाला चिल्लाती है, उसी चाय वाले ने बंगला खाली करवा दिया, और अगर चाय वाला भगवाधारी होता तो राजघाट भी खाली करा देते ।

फिर यह गांधी परिवार न घर का होता और ना घाट का। साध्वी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस यह बताएं कि लड़की को शादी के बाद अपने ससुराल में रहना चाहिए या अपने मायके में।

चाय वाले ने सिर्फ बंगला से निकाला भगवाधारी होते तो राजघाट भी खाली करा देते : साध्वी प्राची

प्रियंका गांधी का ससुराल कहां पर है? उन्होंने यह भी कहा कि इन मां, बेटा और बेटी को अलग-अलग बंगला चाहिए और जब यह एक जगह नहीं रह सकते तो देश को क्या शिक्षा देंगे।

उन्होंने कहा कि प्रियंका केवल गंदी राजनीति करती है और मजदूरों को लेकर इतनी गंदी राजनीति को पूरे देश ने देखा है।

हालांकि उन्होंने कानपुर में पुलिस पर हुए हमले के बारे में बोलने से इंकार कर दिया। और केवल इतना ही बोला कि योगी आदित्यनाथ जी ने कानपुर मामले में अच्छा और सराहनीय कदम उठाया है।

उन्होंने चीन को लेकर कहा कि हिंदुस्तान में कुछ चाइना के चाटुकार बैठे हैं और चीन को पीड़ा हो रही है तो यह बिलबिला रहे हैं। इन चाटुकारो के गठजोड़ का खामियाजा देश 70 साल से भुगत रहा है।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago