Categories: Crime

हरियाणा के कई जिलों में कुटू का आटा बना लोगो की जान का दुश्मन, 70 लोग बीमार

हरियाणा के अम्बाला और यमुनानगर में नवरात्री व्रत के दौरान कुटू का आटा खाने से बाद बीमार हो गए है । कुट्टू के आटा को वैसे तो सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। पर इसे खाने से लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। इस बार भी हरियाणा के अंबाला, करनाल और यमुनानगर से कुट्टू का आटा खाकर लोगों की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आए हैं।

कुटू का आटा खाने से एक परिवार के चार लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ी गई। जिसके बाद सूचना मिलने पर उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। जानकारी अनुसार बलदेव नगर क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड में एक परिवार ने व्रत रखा हुआ था।

शुभम ने बताया कि दोपहर को उन्होंने व्रत के कारण कुटू का आटा खाया था। जिसके कारण उनकी हालत बिगड़ती चली गई। सबसे पहले उसकी माता सरोज, फिर बहन सोनिया और फिर उसकी तबीयत खराब हो गई। सूचना मिलते ही चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुनील दत ने उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां उन्हें इलाज दिया गया।

यमुनानगर में भी कुट्टू के आटा का खाना खाने से कई लोगों की हालत बिगड़ी। नवरात्रि के पहले दिन ही कुट्टू का आटा खाने से छोटा माडल टाउन में कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। छोटा माडल टाउन निवासी दीपक बिरला ने बताया कि उन्होंने नवरात्रों के लिए पास की एक दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था। बहन नेहा के परिवार ने भी यहीं से आटा खरीदा था।

इस आटे का भोजन खाने के बाद से ही बहन नेहा, जीजा अंकित व बच्चे सानिया और दक्ष की तबीयत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया

deepika gaur

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

1 day ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago