Categories: Politics

रास नहीं आई “ममता” राहुल का भी साथ छोड़ा, अब “आप” के हुए अशोक तंवर

हरियाणा में तृणमूल कांग्रेस की मुख्य कड़ी अशोक तवंर ने पार्टी को तगड़ा झटका दे दिया है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इससे पहले तंवर नवंबर 2021 में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर सोमवार को ‘आप’ में शामिल हो गए। सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके तंवर आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने के बाद ‘आप’ में शामिल हुए। तीन साल पहले तंवर ने कांग्रेस छोड़ दी थी और बाद में उन्होंने ‘अपना मोर्चा’ नाम से पार्टी भी बनाई थी।


उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई एनयूएसआई के अध्यक्ष पद पर भी सेवाएं दी थीं। पिछले साल हुए ऐलनाबाद उपचुनाव में उन्होंने इंडियन नेशनल लोकदल प्रत्याशी अभय चौटाला को समर्थन दिया था। फिर नवंबर में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।



‘आप’ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अशोक तंवर के पार्टी में शामिल होने की घोषणा करते हुए ट्वीट किया गया है, ”दिल्ली और पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी होगी “काम की राजनीति”

अशोक तंवर का जुड़ना ‘आप’ के लिए एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी 2024 में हरियाणा में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिशों में जुटी है. पंजाब विधानसभा में ‘आप’ की शानदार जीत के बाद हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी और अन्य दलों के कई स्थानीय नेताओं ने केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का दामन थाम लिया है.



पंजाब में आप की जीत के बाद कई लोग आप में शामिल हुए हैं. आज ही भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी और बेंगलुरु निवासी बी भास्कर राव आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए. कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के राव ने 32 साल तक पुलिस बल में सेवा दी है. आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राव का पार्टी में स्वागत किया.

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago