Categories: Uncategorized

व्हेल के पेट के अंदर रहने के बाद जिंदा लौटा शख्स, सोशल मीडिया पर सुनाए समुंद्र के अनोखे किस्से

व्हेल के पेट के अंदर रहने के बाद जिंदा लौटा शख्स, सोशल मीडिया पर सुनाए समुंद्र के अनोखे किस्से :- समुद्र की दुनिया बहुत बड़ी और काफी गहरी है। समुद्र की गहराई में बहुत से विशालकाय और अनोखे जीव मौजूद है। हर जानवर की अपनी एक प्रजाति, खासियत और इतिहास है। समुद्र में बहुत से विशालकाय जीव रहते हैं अगर गलती से इंसान इनकी चपेट में आ जाएं, तो व्यक्ति अपनी जान से हाथ भी धो सकता है। सोशल मीडिया पर एक शख्स ने ऐसे ही विशाल जानवर की पकड़ में आने के बाद अपनी जान बचाने की कहानी लोगों को बताई है की कैसे ये शख्स एक व्हेल के पेट में जाकर जिंदा बाहर निकला है।

व्हेल मछलियां समुद्र की गहराई में रहती है। कहा जाता है की व्हेल मछली बहुत ही शांत स्वभाव की होती है और लोगों से दूर ही रहती हैं। जबकि शार्क को इंसानों पर मौका मिलते हमला करते हुए देखा गया है लेकिन व्हेल ऐसा काफी कम करती हैं। हालांकि, वो भी जानवर हैं और उनके स्वभाव के बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है ।

ऐसे में कई बार व्हेल भी इंसानों पर हमला कर देते हैं। ऐसे ही हमले से बचकर निकले एक शख्स ने अपना अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है शख्स ने बताया कि कैसे उसे समुद्र में एक व्हेल निगल गई थी। लेकिन उसकी किस्मत अच्छी थी और वो व्हेल के पेट से बच निकले।

इस शख्स की उम्र 57 साल की है और उनका नाम लॉबस्टर डाइवर है। माइकल कई सालों से समुद्र में गोता लगाकर अनोखे जानवर पकड़ते है। इन्हें पकड़ने के बाद मार्केट वह अच्छी कीमतों पर मार्केट में बेच देते है। कुछ समय पहले माइकल ने एक विशालकाय केंकड़े को पकड़ा था।

इसके बाद से ही वह लॉबस्टर डाइवर नाम से फेमस हो गए । लेकिन इस बार जब वो समुद्र में अजीबोगरीब जानवर की तलाश में गए तो एक व्हेल ने उन्हें निगल लिया। जब उन्हें होश आया, तब पता चला कि वो एक व्हेल के पेट में फस गए है।

व्हेल के पेट के अंदर 30 सेकेंड बाद होश आने पर माइकल को अपने बच्चे और पत्नी की याद आई। उन्हे लगा था कि शार्क ने उसे निगल लिया है। लेकिन उसे व्हेल ने निगला था। पेट में तीस सेकंड रहने के बाद अचानक माइकल को लगा कि शायद व्हेल उसे पचा नहीं पाएगी इसलिए वो उलटी करने जा रही है।

जब व्हेल ने उलटी की तो साथ में माइकल भी बाहर आ गए। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो व्हेल के पेट के अंदर तीस सेकंड बिता कर लौटे है। उन्हे ना तो व्हेल के पेट में जाने के दौरान कोई चोट लगी ना बाहर आने के बाद, वो सीधा व्हेल के पेट के अंदर गए और 30 सेकंड बाद बाहर आ भी गए।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago