Categories: Faridabad

फ़रीदाबाद पुलिस ने किया सराहनीय काम,लापता लड़की को किया परिजनों के हवाले

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सुरजीत की टीम ने पल्ला थानाक्षेत्र से गुम हुई 23 वर्षीय लड़की को सकुशल बरामद कर परिजनों से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से कमजोर है और वह तीन दिन पहले 5 अप्रैल को घर से न जाने कहां चली गई। मानसिक रूप से बीमार होने की वजह उसके परिजनों को उसकी बहुत चिंता हो रही थी। लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास किया परंतु उन्हें उसकी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।

उन्होंने अपनी लड़की के दोस्तों से भी पूछताछ की परंतु उन्हें भी उसके बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। थाना प्रभारी ने लड़की की तलाश के उद्देश्य से क्राइम ब्रांच कैट टीम से संपर्क किया। क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने लड़की की तलाश के लिए लड़की की फोटो विभिन्न आश्रमों को भेजी। इसके पश्चात दिल्ली के सब्जी मंडी एरिया स्थित SPYM आश्रम संचालक योगेश कुमारी ने क्राइम ब्रांच कैट टीम में तैनात सिपाही चांद से संपर्क किया। आश्रम संचालक ने बताया कि फरीदाबाद की एक लड़की उनके यहां पर आई है जिसे दिल्ली पुलिस द्वारा यहां पर छोड़ा गया था।

सिपाही चांद ने लड़की के परिजनों को इसके बारे में बताया और उसकी पहचान करवाई जिसे देखकर लड़की के परिजनों ने लड़की को पहचान लिया। इसके पश्चात लड़की की बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली रवाना हो गई। लड़की को दिल्ली से सकुशल बरामद करके फरीदाबाद लाया गया और लड़की का ध्यान रखने की हिदायत देखकर लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। लड़की के परिजनों ने पुलिस टीम द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago