Categories: CrimeFaridabad

फ़रीदाबाद पुलिस ने लूट का प्रयास कर रहे आरोपियों को मौके पर से किया गिरफ़्तार



पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनू, योगेश तथा पवन का नाम शामिल है। आरोपी सोनू फरीदाबाद के गांव मवई तथा योगेश्वर पवन फरीदाबाद के पल्ला एरिया के निवासी हैं। क्राइम ब्रांच की टीम रात करीब 1:00 बजे सैनिक चौक लाल बत्ती के पास गश्त कर रही थी कि गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति हनुमान मंदिर की बड़ी मूर्ति के पास रोड के ऊपर पत्थर डालकर गाड़ी को रुकवाकर राह चलते व्यक्तियों को लूटने का प्रयास की फिराक में खड़े हुए हैं।

आरोपियों ने रोड के बगल में अपनी वैगनआर गाड़ी खड़ी की हुई है। यदि रेड की जाए तो आरोपियों को काबू किया जा सकता है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम अपनी गाड़ी पर लगी बत्ती को बुझाकर बताए गए स्थान की तरफ जा रही थी। एक स्विफ्ट गाड़ी उसी साइड जा रही थी जो क्राइम ब्रांच की गाड़ी के आगे आगे चल रही थी। आरोपियों ने आगे जा रही है उस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया परंतु स्विफ्ट गाड़ी चालक गाड़ी को पथरों से बचाते बचाते वहां से बच कर चला गया। इसके पश्चात आरोपियों ने स्विफ्ट गाड़ी के पीछे चल रही क्राइम ब्रांच की गाड़ी को लूटने का प्रयास किया परंतु जब गाड़ी नजदीक आए तो आरोपियों को पता चला कि यह तो पुलिस की गाड़ी है तो वह भागने की कोशिश करने लगे परंतु क्राइम ब्रांच की टीम ने उन्हें मौके से काबू कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग प्रयोग एक वैगनआर गाड़ी, एक चाकू, लोहे की रॉड व डंडा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

आरोपियों को थाना लाकर उनके खिलाफ लूट का प्रयास तथा अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि एक इस गिरोह का मुख्य आरोपी सोनू है जो इससे पहले कई बार जेल जा चुका है। इससे पहले तीन-चार दिन पहले आरोपियों ने बल्लभगढ़ से अपनी गाड़ी में एक व्यक्ति को बिठाया था और उससे मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए थे। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago