Categories: Uncategorized

बेटी पैदा होने पर इस परिवार ने अनोखे अंदाज में मनाई खुशियां, ऐसे किया स्वागत कि गांव भर के लोग रह गए हैरान

जैसा की आप सभी को पता है कि पहले जब किसी घर में बेटी पैदा होती थी तो लोग परेशान हो जाते थे और उनका चेहरा उतर जाता था,  कि हमारे घर में बेटी पैदा हुई है। लेकिन अगर बात करें वर्तमान की तो अब देश में बेटियों को लेकर लोगों की सोच बदल रही है। पहले लोग बेटियों के पैदा होने पर उन्हें मार भी देते थे। लेकिन अब बहुत जोर शोर से खुशियां मनाते हैं। आज आज हमारे सामने एक ऐसी खबर आई है जिसको सुनने के बाद हर कोई सोच में डूबा हुआ है।

बेटी पैदा होने पर इस परिवार ने अपनी खुशी कुछ इस तरह दिखाई कि, लोग बस देखती ही रह गए। यह मामला पुणे से हमारे सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुणे के एक परिवार ने समाज के सामने ऐसी मिसाल पेश की है जिसके बाद देश में बेटियो के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। शायद आपने भी इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर देखा होगा।

आपको बता दे, सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा हैं। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पुणे जिले के खेड़ तालुका के शेलगांव का हैं। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि एक पिता अपनी नवजात बच्ची को सीने से लगाए हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठता नजर आ रहा है।

जिस परिवार में बेटी के जन्म से लोग इतने खुश हैं कि नवजात को बड़े ही शाही अंदाज में हेलीकॉप्टर के जरिए घर पर लाया गया। ऐसे में परिवार ने बताया कि वह बच्ची के साथ पहली बार कर लौटने के मौके को यादगार बनाना चाहते थे इसलिए उन्होंने इस पल को खास बनाने के लिए यह सब तैयारियां की।

आपको बता दे, इस मामले को लेकर नवजात के पिता ने कहा कि हमारे पूरे परिवार में कोई भी बेटी नहीं है।  इसलिए बेटी को घर में ले जाने के लिए हमने ₹100000 से हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की।

आपको बता दें कि इस नवजात बच्ची के पिता का नाम विशाल झारेकर बताया जा रहा है। विशाल पेशे से वकील हैं। बच्ची का स्वागत केवल परिवार ने ही नहीं बल्कि उनके ग्रामिणों ने भी किया। जिस समय बच्ची को लेकर आया गया तब वहां मौजूद लोग बच्ची को देखने के लिए काफी उत्साहित थे।

Kunal Bhati

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

2 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

2 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

2 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

2 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

2 months ago