Categories: Sports

हरियाणा की बेटी ने किया कमाल, 12वीं जूनियर वुमन हॉकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

हरियाणा में बेटियों ने जो मुकाम हासिल किया है वो अपने आप में काबिले तारीफ है समय के साथ बदलती सोच ने बेटियों को इस स्थान पर आने मौका दिया जिसके लिए कितनी सदियों से लडाई लड़ी जा रही थी पर आज का समय बदल रहा है और बेटियां खेल के मैदान में अपना सिक्का जमा रही है ।

जब लड़कियों को यह बोल कर निराश किया जाता था की लड़कियां खेल में अपना कैरियर नहीं बना सकती लेकिन कहा जाता है की यदि मौका मिले तो कुछ भी हो सकता है । इसी कड़ी में खेलों की बात करें तो भिवानी की लड़कियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश, राज्य और जिले का नाम रोशन करती नजर आती हैं. जो अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित हो रहा है.।

हलवासिया विद्या विहार में 12वीं हॉकी इंडिया जूनियर वूमेन नेशनल चैंपियनशिप-2022 में स्वर्ण पदक प्राप्त कर छात्रा इशिका का विद्यालय पहुंचने पर बैंड बाजे और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। यह प्रतियोगिता कक्कीनाडा आंध्रप्रदेश में 25 अप्रैल से 3 अप्रैल तक हुई।

हरियाणा टीम फाइनल मैच में झारखंड को 3-0 से हराकर बनी नेशनल चैंपियन इशिका ने हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए हरियाणा और भिवानी जिले का नाम रोशन किया। सबसे सुखद बात यह है कि 11 वर्ष की आयु से ही लगातार हरियाणा के फाइनल मैच में भाग लेकर वह 6 गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है।



इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक रूपेंद्र रंगा तथा डॉ. पीके आनंद ने कहा कि खेल को सदैव सकारात्मकता के साथ खेल की भावना से खेलना चाहिए। मेजर ध्यानचंद हॉकी के जादूगर के जीवन से उदाहरण देते हुए भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्राचार्य विमलेश आर्य ने कहा कि इशिका ने विद्यालय का मान बढ़ाकर उसे गौरवान्वित किया है। प्रशासक दीवान चंद रहेजा ने कहा कि इशिका एक होनहार छात्रा है। वह केवल खेल में ही नहीं पढ़ाई में भी वह हमेशा अव्वल आती है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago