Categories: Education

हरियाणा में नहीं थम रहा नकल का खेल, एक केंद्र की परीक्षा रद्द, 70 मामले दर्ज

प्रदेश में नकल रोकने के प्रायसो पर हर पानी फिरता देखा जा रहा है । हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मजाक का विषय बना हुआ है. बदइंतजामी और अव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है.

शुक्रवार को आयोजित 12वीं की होम साइंस की परीक्षा में नारनौल के परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों के पास उत्तर कुंजी बरामद की गई. डी कोड की उत्तर पुस्तिका मिलने पर पर्यवेक्षक को केंद्र से रिलीव कर दिया गया और केंद्र की परीक्षा रद्द कर दी गई.



बता दें कि 738 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की होम साइंस की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 40586 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा के दौरान 70 नकलची पकड़े गए. वहीं तीन पर्यवेक्षकों को ड्यूटी से रिलीव भी कर दिया गया. 10 असल परीक्षार्थी की जगह अन्य परीक्षा देते पकड़े गए.



संयुक्त सचिव का उड़नदस्ता जैसे ही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल पहुंचा तो परीक्षार्थियों के पास डी कोड की उत्तर कुंजी मिली. वहीं बोर्ड अध्यक्ष जगबीर राठी के उड़नदस्ते ने भिवानी में तीन नकल के केस पकड़े. अलग अलग केंद्रों के पर्यवेक्षक धर्मेश, चांदवास और सुमेर सिंह को ड्यूटी से हटा दिया गया.

बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि अध्यक्ष विशेष उड़नदस्ता फतेहाबाद द्वारा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहाबाद-27 (बी-2) व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहाबाद-08 (बी-1) पर 4 प्रतिरूपण के केस पकड़े। इसके साथ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्हेड़ी-1 (बी-1) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महम-02 (बी-1) पर 1-1 प्रतिरूपण का केस दर्ज किया गया।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago