Categories: Faridabad

हरियाणा को लू के थपेड़े करेंगे परेशान, टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, घर से ना निकले बाहर



गर्मी का असर लोगों के आम जीवन पर भी देखने को मिल रहा है ऐसे में लोग गर्मी से काफी परेशान हैं।अगर बात करें धूप की तो धूप ने भी अति मचाई हुई है वहीं लू के थपेड़ों से तो लोग काफी परेशान हैं। आमतौर पर अप्रैल में इतनी गर्मी नहीं देखने को मिलती थी लेकिन लेकिन इस साल गर्मी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। बात करें आमजन की तो लोग काफी परेशान हैं गर्मी के चलते वह घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे।


शनिवार (09 अप्रैल 2022) को महीने का सबसे गर्मी भरा दिन था। इस दिन लू के चले थेपड़ो से आम जीवन काफी अस्त व्यस्त रहा। अगर बात करे तापमान की तो शनिवार का तापमान अब तक सबसे अधिक रहा।इस बार शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 13 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

अगर बात करें शनिवार की तो शनिवार को दिन में अधिकतर सड़कें भी सूनी रही। दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जाे सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। इस बीच शनिवार काे दिन का जबकि गत साल अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।


हीट वेव अत्यधिक गर्म मौसम की अवधि है। जब मैदानी इलाकों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक व पहाड़ी क्षेत्रों का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है तो लू चलने लगती है। यदि तापमान 47 डिग्री तक पहुंच जाता है, तो इसे खतरनाक लू की श्रेणी में रखा जाता है। वहीं तटीय क्षेत्रों में जब तापमान 37 डिग्री हो जाता है तो हीट वेव चलने लगती है।


हीट वेव या लू की घटनाएं मानव और पशु जीवन को नुकसान पहुंचाती है। हीट वेव आमतौर पर शरीर में पानी की कमी, थकावट होना, कमजोरी आना, चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, उल्टी, मांसपेशियों में ऐंठन और पसीना होना और लू लगना या हीट स्ट्रोक आदि शामिल है। हीट वेव की वजह से मानसिक तनाव भी हो सकता है। लू लगने के लक्षणों में गर्मी से शरीर में अकड़न, सूजन बेहोशी और बुखार भी आ सकता है।


आज यानी रविवार को आसमान साफ रहा सकता है। तापमान पर भी काेई असर नहीं पड़ेगा। अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। साेमवार: आमताैर पर अासमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago