Categories: Public Issue

नींबू को लगी महंगाई की नज़र : आसमान छूते दाम कर रहे है आम आदमी के दांत खट्टे, तो भिंडी तोरी ने रुलाया

पेट्रोल-डीजल के आसमान छूती कीमतों के बाद अब आम आदमी गर्मी से राहत पाने के लिए नींबू पानी भी नहीं पी सकता. नींबू के दाम भी अब जनता की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं. गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की मांग भी काफी बढ़ गई है. जिससे कई जगह नींबू 300 रुपये किलो को पार कर गया है. आलम यह है कि कई जगहों पर 10 रुपये में एक ही नींबू मिल रहा है

कहीं 250 रुपये, तो कहीं 400 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है ये नींबू। अब तो एक नींबू खरीदने के लिए भी दो बार सोचना पड़ रहा है। सही में, पेट्रोल, डीजल, पीएनजी, सीएनजी, दवाईयां और सब्जियों की बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है ।

दरअसल गर्मी के कारण सब्जियों के भाव में काफी बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। जिससे रसोई से हरी सब्जियां पूरी तरह से गायब नजर आ रही है। मौसम की मार के चलते अन्य मौसमी सब्जियों के भाव भी आसमान पर है। ऐसे में रसोई का बजट और बिगड़ रहा है।

बता दें कि दिल्ली की ही सब्जी मंडियों में बीते 5 दिन में नींबू की कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक बढ़ी हैं। नींबू कारोबारियों के मुताबिक, नींबू के दाम बढ़ने की वजह पिछले साल गुजरात में आया तूफान है। तूफान की वजह से नींबू के फूल झड़ गए। साथ ही नींबू की झाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।

इसके अलावा दो और राज्य तेलंगाना-आंध्र प्रदेश भी नींबू की पैदावार में बड़ा स्थान रखते हैं। वहां भी चक्रवाती तूफानों की वजह से बारिश का ऐसा असर रहा कि नींबू की फसल नष्ट होती चली गई। नींबू के पेड़ों को बड़ा नुकसान पहुंचा।

इस बार मार्च में ही मौसम का पार चढ़ गया. अप्रैल की शुरूआत में तो लू जैसे हालात हो गए हैं. इससे कुछ हरी सब्जियों की कीमतों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. भिंडी, तोरी, शिमला मिर्च और हरी मिर्च की कीमतें भी सौ रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं. इस समय खूब बिकने वाला परवल भी 80 रुपये किलो बिक रहा है. मटर की फलियां भी 80 रुपये किलो बिक रही है. इन दिनों टामाटर भी 40 रुपये किलो के करीब पहुंच गया है.

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago