HomeFaridabadफरीदाबाद के विधायक से मिली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,प्रदेश में कांग्रेस को...

फरीदाबाद के विधायक से मिली कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी,प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के विषय में की चर्चा

Published on

एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। गांधी के आवास 10 जनपथ पर आयोजित इस मुलाकात में हरियाणा व देश के राजनैतिक हालात पर चर्चा हुई। हरियाणा में कांग्रेस को और मजबूत कैसे किया जाए इसपर भी विस्तार से बातचीत की गई। मुलाकात के बारे में चर्चा करते हुए विधायक नीरज शर्मा ने प्रसन्नता जताई कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सिले वस्त्र और जूते त्यागने का जो अभियान उन्होंने छेड़ रखा है, सोनिया गांधी उंसके विषय में पहले से जानती थीं और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ इस लड़ाई के लिए उन्होंने नीरज शर्मा को बधाई भी दी

नीरज शर्मा ने उन्हें विस्तार से अपने ढाई साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के विषय में बताया। इन ढाई सालों में चाहे वह जेसीबी के बाहर बैठकर कर्मचारियों की छटनी के खिलाफ़ संघर्ष करना रहा हो या फिर कटे हाथ वाले मजदूरों को न्याय दिलाना, या फिर गंदे पानी के हरे समंदर से निजात दिलवाना, फ्लैट छोड़ एमएलए होस्टल में कमरा लेना, सरकारी बस से सफ़र आदि पर भी चर्चा हुई। श्री शर्मा ने राम कथा वाचन व कोरोना काल में खिचड़ी वितरण की भी जानकारी दी। नीरज शर्मा ने गांधी को टीम पंडितजी का पटका पहना कर सम्मानित भी किया। गांधी ने विधायक शर्मा के कार्य की प्रशंसा की और उन्हें शाबासी भी दी।

Latest articles

फरीदाबाद की सड़कों पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइट, अगर हो रोशनी तो कर्तव्य पथ पर बेधड़क चले महिलाएं।

यूं तो फरीदाबाद में महिला अपराध के खिलाफ काफी सकती है, लेकिन आज भी...

फरीदाबाद में नो एंट्री होने के बाद भी दौड़ रहे हैं भारी वाहन, नियमों का पालन नहीं, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही।

ट्रैफिक पुलिस ने भले ही दिल्ली की तर्ज पर सुबह-शाम हैवी वाहनों के प्रवेश...

फरीदाबाद के पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए, सरकार इस बार लगाएगी मॉनसून में पौधे, जाने पूरी खबर।

शहर के पर्यावरण को दुरुस्त रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाना...

More like this