Categories: PoliticsUncategorized

जगमग योजना के तहत गांवों को मिल रही चौबीस घण्टे बिजली : नयनपाल रावत


हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरों की तर्ज पर विकास की बयार बह रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला प्रदेश बन गया है,

जहां गांवों में समुचित बिजली की आपूर्ति की जा रही है और प्रदेश सरकार बिजली उत्पादन और खपत में समानांतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। श्री रावत सोमवार को गांव अलालवपुर में 66 केवी सब स्टेशन का अनावरण करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे।

जगमग योजना के तहत गांवों को मिल रही चौबीस घण्टे बिजली : नयनपाल रावत

उन्होंने बताया कि इस सब स्टेशन के द्वारा क्षेत्र के गांव नयागांव, कटेसरा, कुरारा, बडऱाम, सदरपुर, गोपीखेड़ा, मांदकौल, घाघोट आदि गांवों में 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाएगी। नयनपाल रावत ने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त सभी समस्याओं का सिलसिलेवार निदान किया जा रहा है,

हालांकि कोरोना की वजह से विकास कार्याे का पहिया थमा जरूर है, लेकिन उसके बावजूद जरूरी विकास कार्य शुरू करवा दिए गए है। इस मौके पर विधायक नयनपाल रावत ने बरोदा उपचुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चौटाला और हुड्डा ने राज भोगा था लेकिन जनता को संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल तपस्या कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन का जो भी प्रत्याशी मैदान में आएगा निश्चित रूप से उसकी जीत होगी और हुड्डा को भी उसकी जमीनी हकीकत पता चल जाएगी। इस दौरान गांव अलालवपुर के लोगों ने विधायक रावत के समक्ष गांव की कुछ समस्याएं रखी, जिन्हें सुनने के बाद विधायक ने उन्हें जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

वही बिजली अधिकारी एसएस सांगवान ने बताया कि पहले इन गांवों को केवल 16 घंटे ही बिजली मिल पाती थी लेकिन अब 9 गांवों के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध रहेगी और आगामी 4 माह तक जितने भी तार गांवों में नीचे लटक रहे हैं या खेतों में जो नीचे हैं उन सब को भी हटा दिया जाएगा सरकार ने यह आदेश जारी कर दिए हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago