Categories: Trending

महिला ने नीली आंखों वाली बच्ची को दिया जन्म तो सास ने बना ली दूरी, जानें क्या मामला

बच्चा जब पैदा होता है तो पूरे घर में खुशियां लेकर आता है। बच्चे के नैन-नक्ष उसका रंग-रूप परिवार में किसी से भी मेल खा सकते हैं, चाहे वह माता-पिता हो या ग्रैंड पैरेंट्स और यह शरीर के जींस की वजह से होता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला काफी सुर्खियों में है और हाल ही में उसने एक बच्ची को जन्म दिया है और चर्चा का कारण उस बच्ची की आंखें हैं। बच्ची की आंखों की वजह से सास ने तो बहु को इतना कुछ के दिया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आगे हम आपको यह बताएंगे की महिला की सास ने उससे क्या कहा, तो चलिए जानते हैं पूरा मामला।

इस महिला ने रेडिट (Reddit) पर अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि बच्ची के जन्म से घर में सभी खुश थे। लेकिन जैसे ही उसकी सास ने बच्चे की आंखें देखीं तो उसकी सास को लगा कि वह उसके बेटे को धोखा दे रही है और यह बच्ची उसकी नहीं, बल्कि किसी और शख्स की है।

अपने बयान में महिला ने कहा कि उसकी सास को लगता है कि उसने अपने पति के साथ धोखाधड़ी की है और उसका कहीं और अफेयर है। क्‍योंकि उसकी बच्‍ची की आंखों का रंग नीला है, जबकि उसके और उसके पति, दोनों की आंखों का रंग हेजल ग्रीन कलर का है।

पोती की नीली आंखे देख दादी ने बना ली दूरी

महिला का कहना है कि जैसे ही सास ने उसकी बेटी का चेहरा दिखा तो वह उससे दूर हो गई और अपने बेटे को अकेले में ले जाकर उसके दूसरे अफेयर होने की बात कही। बहू पर शक जताते हुए सास ने अपने बेटे से कहा कि उसकी पत्नी का कहीं और अफेयर है।

सास ने मांगा सबूत

महिला ने आगे बताया कि मेरे पिता की नीली आखें थीं, इसलिए उसने उनका जीन कैरी किया है। लेकिन उनके (सास के परिवार) परिवार में किसी की भी नीली आंखें नहीं हैं, इसलिए उन्‍हें लगता है कि मैंने धोखेबाजी की है। मेरा कहीं और अफेयर है। उसके बाद तो सास ने हद ही कर दी। महिला की सास ने कहा कि वह पैटरनिटी टेस्‍ट करवाए ताकि ये पता चल सके कि बच्‍ची किसकी है।

सास पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

जैसे ही महिला ने यह पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली तभी से यह पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया यूजर्स महिला की सास पर भड़क भी रहे हैं और कई लोगों ने कमेंट कर नाराजगी जाहिर की। एक महिला यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि

उसे समझ नहीं है, मेरी आंखें ग्रीन हैं, मेरे पति की हेजल रंग की हैं और हमारी बेटी की डार्क ब्राउन रंग की हैं।

वही एक यूजर ने लिखा कि

लगता है कि सास किसी भ्रम का शिकार है।

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि

लाइट स्किन्‍ड बेबीज नीली आंखों के साथ ही जन्‍म लेते हैं, भले ही उनके माता-पिता की आंखों का रंग कुछ भी हो।

इसके अलावा भी कई यूजर्स ने इस पोस्ट पर कमेंट किए और महिला की सास को खरी-खोटी सुनाई।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago