फरीदाबाद में पारा बढ़ते ही गायब होने लगी बिजली, अधिकारी भी नहीं उठाते फोन

रोज कई कई घंटों से बिजली के कट जाने से लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया है ।बिजली की कटौती से परेशान होकर लोगों ने बिजली दफ्तर के अफसरों को कॉल भी की परंतु कोई भी जवाब उनको नहीं मिला। लोगो का यह कहना है की बिजली दफ्तर के अफसर उनकी कॉल को उठाते ही नहीं है।

आपको बता दें कि यह मामला ग्रेटर फरीदाबाद मे स्थित भोपाल कॉलोनी ,वजीरपुर ,जीवन नगर आदि जगहों का है। जहां पर 3 दिन से बिजली नहीं आ रही है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से लोगों को आश्वासन देने के लिए सर्दियों में बिजली की पूर्ति के लिए महा अभियान चलाया गया था।

तब ट्रांसफॉर्मर्स एवं लाइन की मरम्मत के साथ-साथ नए ट्रांसफार्मर लगाए भी गए थे। इन सब के बावजूद भी गर्मियों में लोगों को बिजली के संकट का सामना करना पड़ रहा है। लोग कटौती से परेशान होकर बिजली विभाग की हेल्पलाइन पर फोन करते हैं तो शिकायत करने पर भी कुछ नहीं हो पाता है।
3 दिनों से गर्मी में बिजली ना होने के कारण लोगों को रात में सोने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि पूरे दिन जीविका में परिश्रम करने के बाद भी वह रात में चैन की नींद नहीं सो पाते हैं। लोगों का कहना है कि बिजली ना होने के कारण उन्हें रात में मच्छर भी काटते हैं ।जिसके कारण उनके बच्चे बीमार भी हो सकते हैं। बिजली का संकट एवं बढ़ो तक को परेशान कर रहा है इन दिनों जिलों में स्कूल के बच्चों की बोर्ड परीक्षा चल रही है बच्चे परीक्षा की तैयारी में लगे हैं ।ऐसे में वह बिजली ना होने पर भी गर्मी में पढ़ने को मजबूर है ।

यह संकट ग्रेटर फरीदाबाद में कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। यहां बिजली की कोई आधारभूत संरचना नहीं है। लोगों का कहना है। कि लगातार तीन दिन तक लाइट ना होने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं ।पूरी रात गर्मी से बेचैनी में दी जाती है ।लोगों की यही गुहार है ।कि जल्दी से उनकी समस्या का समाधान हो जाना चाहिए ।साथ ही वह चैन से जीवन व्यतीत कर पाए एवं सो पाए।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago