फरीदाबाद की 5 ऐसे स्ट्रीट फूड प्वाइंट जहा के खाने का स्वाद है सबसे हटके

जैसा की आप सभी जानते है कि फरीदाबाद एक इंडस्ट्रियल सिटी है लेकिन स्ट्रीट फूड के मामले में भी फरीदाबाद काफी आगे बढ़ चुका है। फरीदाबाद का स्ट्रीट फूड आज के टाइम पर दिल्ली के स्ट्रीट फूड को बराबर की टक्कर दे रहा है।

आज के टाइम में ऐसा कोई इंसान नही होगा जिसे स्ट्रीट फूड ना पसंद हो। चाहे आपका मूड ऑफ हो या दोस्तो के साथ खाते हुए गपशप करनी हो उसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है स्ट्रीट फूड. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे फरीदाबाद के ऐसे 5 स्ट्रीट फूड प्वाइंट जिनका स्वाद चखना आपके लिए है बहुत जरूरी है।

दही पापड़ी

1. SANGAM CHAAT BHANDAAR

चाहें छोटे बच्चे हो या फिर बड़े चाट सभी का ऑल टाइम फेवरेट फूड है। ऐसे बहुत ही कम लोग होंगे जिन्हें चाट पसंद ना हो।

गोलगप्पे

अगर आप भी चाट के दीवानों की लिस्ट में शामिल हैं तो संगम चाट भंडार आपके लिए मस्ट विजिट प्लेस है। संगम चाट भंडार में आपको छोले टिक्की, गोलगप्पे, भल्ला, पापड़ी और भीं स्वादिष्ट चीज खाने को मिलेंगी।

संगम चाट भंडार

ये आपकी चाट को स्वादिष्ट तो बनाते ही है,साथ ही साफ सफाई का भी खास ध्यान रखते है। अगर आप संगम चाट भंडार जाने का सोच रहे है तो वहां की स्पेशल ब्रेड टिक्की खाना ना भूलें।

SPECIALITY: Chaat And Special bread tikki

ADDRESS: Huda market, Shop no 186 Sector 14 , faridabad
TIMING: 4pm to 10pm

2. BABU KE DESI GHEE KE CHOLE BHATURE

जब भी हम कही बाहर होते है और हमे भूख लगी होती है तो हम ऐसी चीज के बारे में सोचते है जो खाने में अच्छी हो और जिससे पेट भी भर जाए। वह चीज हम भारतीयों के लिए है छोले भटूरे।

देसी घी के छोले भटूरे

हम लोगो के लिए छोले भटूरे सिर्फ एक स्ट्रीट फूड ही नही बल्कि एक फीलिंग है। अगर आप फरीदाबाद में इसी इसी फीलिंग का मजा उठाना चाहते है तो बाबू के देसी घी से बने छोले भटूरे जो की बल्लभगढ़ में है आपके लिए सही जगह है।

बाबू के देसी घी के छोले भटूरे खाने में बहुत ही हल्के और पचाने में बहुत ही आसान होते है। साथ ही इनके छोले को तरह तरह के मसाले से बनाया जाता है जो खाने में चटपटे और स्वादिष्ट होते है।

देसी घी से बने छोले भटूरे

बाबू के छोले भटूरे फरीदाबाद में इतने फेमस है की सिर्फ 3 घंटो में इनके सारे छोले भटूरे खत्म हो जाते है। अगर आप छोले भटूरो के शौकीन है तो बाबू के देसी घी से बने छोले भटूरे जरूर ट्राई करे।

SPECIATY: Desi Ghee Ke Chole bhature
ADDRESS: Ballabhgar Main Market, Near Agrawal Public School
TIMING: 9am to 12 pm

3. GUDDU KACHORI BHANDHAAR

कचोरी खाना तो लगभग हर किसी को पसंद ही होता है। अगर आपको भी सुबह के नास्ते में कचोरी खाने का मन हो तो फरीदाबाद के गुड्डू कचोरी वाले की गरम और करारी कचोरिया जरूरी खाए।

आलू कचौरी

यहां पर आपको सिर्फ 20 रुपए में खस्ता कचोरी के साथ आलू की सब्जी का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके अलावा कचोरियों के साथ आप लस्सी का भी मजा उठा सकते है।

गुड्डू कचौरी भंडार

फ़रीदाबाद में यह कचोरी की दुकान काफी पुरानी है।इसके अनोखे स्वाद के चलते आज भी लोग दूर दूर से गुड्डू कचोरी वाले के यहां कचोरी खाने आते है। एक बार आप भी इन कचोरियो का स्वाद जरूर चख कर देखे।

SPECIALITY: Khasta Kachori

ADDRESS: 13/7 Main Bazaar Road,Bhoor Colony, Sector 18A, Faridabad
TIMING: 7am to 3:30 pm

4. PADAM PAKODE WALA

बारिश का मौसम हो या घर में मेहमान आए हो चाय के साथ पकौड़ों का कॉम्बिनेशन तो हर घर में देखने को मिलता है यही वजह है की पकौड़े हम सभी के फेवरेट होते है।

पकौड़े

इन्ही फेवरेट पकौड़ों का स्वाद आपको फरीदाबाद के पदम पकौड़े वाले के यहां चखने को मिलेगा। पदम पकौड़े वाले के पकोड़े फरीदाबाद के लोगो की फेवरेट स्ट्रीट फूड में से एक है।

पदम पकौड़े वाले

यहां के पकोड़े की मेनु में आलू गोभी,प्याज, पालक, दाल, पनीर के पकोड़े शामिल है। अगर आपको शाम के वक्त अच्छे मौसम में पकोड़े खाने का मन हो तो पदम पकौड़े वाले के यहां जाना बिल्कुल न भूले।


SPECIALITY: 50 Types of pakode
ADDRESS: One 93 Near Phawra Singh Chawk,NIT Faridabad
TIMING: 8:30 am to 8pm

5. HEMRAAJ KE MASHOOR CHOLE KHULCHE

इनके तो नाम में ही मशहूर शामिल है तो आप अंदाजा लगा सकते है की फरीदाबाद में हेमराज के कुल्चे कितने मशहूर होंगे।

छोले कुल्चे

आस पास इतना कंपीटीशन होने के बावजूद भी लोकल लोगो को यहां के छोले कुल्चे ज्यादा पसंद आते है क्योंकि हेमराज के कुल्चो की बात ही अलग है।

हेमराज के मशहूर छोले कुल्चे

यहां के कुल्चे बहुत सॉफ्ट और यम्मी होते हैं जिसे वह चटपटे छोले के साथ सर्व करते है। अगर आप सुबह का ब्रेकफास्ट करना चाहते है तो हेमराज के कुल्चे जरूर ट्राई करे।

SPECIALITY: Spicy Chole kulche ADDRESS: Neelam Chowk, NIT Faridabad
TIMING: 9 am to 4:15 pm

अगर आप भी किसी अच्छे स्ट्रीट फूड की तलाश में है जो की खाने में टेस्टी हो और साथ में पॉकेट फ्रेंडली भी तो फरीदाबाद की ये 5 जगहें आपके लिए अच्छे स्ट्रीट फूड प्वाइंट हो सकते है तो इन जगहों पर जरूर जाए और यम्मी-यम्मी स्ट्रीट फूड का मजा उठाए। आगर आपको फरीदाबाद में ऐसे ही यम्मी और टेस्टी फूड प्वाइंट के बारे में पता है तो हमे कॉमेंट में जरूर बताएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना ना भूलें।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है: कशीना

भगवान आस्था है, मां पूजा है, मां वंदनीय हैं, मां आत्मीय है, इसका संबंध सिद्ध…

4 days ago

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 weeks ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

3 months ago