Categories: Faridabad

फरीदाबाद के बड़खल झील का कार्य जल्द होगा पूरा, विधायक सीमा त्रिखा ने अधिकारियो को दिए निर्देश

बडखल झील के कार्य को जल्द से जल्द सम्पन्न करने को लेकर बडखल की लोकप्रिय विधायक सीमा त्रिखा की अध्यक्षता में आज एक आवश्यक बैठक का आयोजन बडखल झील के ग्रे फाल्कन रेस्टोरेंट में किया गया। इस बैठक में सीमा त्रिखा ने बडखल झील के कार्यों में हो रही देरी को देखते हुए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बडखल झील के कार्य को तीव्र गति से करते हुए जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा किया जाए।


इस अवसर पर विधायक ने कहा कि फरीदाबाद की आम जनता का सपना जल्द पूरा होगा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के अंतर्गत झील के जीर्णोंद्वार का कार्य दिन-रात करते हुए शीघ्र ही संपूर्ण किया जाएगा और झील एक नए स्वरूप में फरीदाबाद की जनता को समर्पित की जाएगी।
इस बैठक के तुरंत पश्चात उन्होंने उन एसटीपी का भी दौरा किया जिससे पानी बडखल झील तक पहुंचेगा तथा झील को पानी से भरा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कार्य में हो रही दिक्कतों को संबंधित अधिकारियों से विचार-विमर्श करने के बाद शीघ्र-अतिशीघ्र दूर करके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।


सीमा त्रिखा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि झील के कार्य की प्रगति रिपोर्ट वे हर दिन स्वयं लेंगी तथा किसी भी कार्य में कोई भी दिक्कत आ रही हो तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर मिलकर उनसे समस्या समाधान के लिए चर्चा करे। बैठक में फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी गरिमा मित्तल, टेकनीकल एडवाइजर ललित अरोड़ा, टीम लीडर पी.एम.सी. नजीर्बुरहमान, डीजीएम अरविंद शेखावत, डीएफओ राजकुमार, ठेकेदार आर.के. गांधी तथा ठेकेदार पी.के. गुप्ता मौजूद थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago