Categories: GovernmentIndia

हरियाणा के गावों में लोगो को अब मिलेगी अंधेरे से मुक्ति, जल्द ही 50 हजार कनेक्शन देने का काम पूरा करेगी सरकार



हरियाणा के बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के 5600 गांवों में आज 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है और सरकार का प्रयास है कि आगामी एक वर्ष में प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए। बिजली मंत्री रविवार को रानियां में आयोजित खुला दरबार में हलके के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने 50 से भी अधिक गांवों के लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उपस्थित अधिकारियों को समाधान करने बारे दिशा निर्देश दिए।


उन्होंने कहा कि बिजली लाइन लॉस प्रतिशत को काफी कम करके निगम को घाटे से उबारने का काम किया गया है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नये कनेक्शनों के लिए तीन महीने बाद पोर्टल को खोल दिया जाएगा। सोलर ऊर्जा के ट्यूबवेल कनेक्शन देने में देशभर में हरियाणा नंबर एक पर है। कुसुम योजना के तहत अब तक 33 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य 50 हजार कनेक्शन देने का है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।


बिजली मंत्री ने कहा कि सभी नागरिकों की भागीदारी से ही क्षेत्र का विकास संभव है। धन के अभाव में कोई विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को कार्य करवाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।


बिजली मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। इसलिए कोई भी अधिकारी व कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रानियां हलके को विकास के मामले में अग्रणी बनाया जाएगा। यहां के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। हलके के लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago