Categories: Faridabad

फरीदाबाद बना क्राइमबाद : नही थम रहे छेड़छाड़ से लेकर दुष्कर्म के मामले, कैसे बेटियों होंगी सुरक्षित ?



फरीदाबाद में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बात करें हत्याओं की तो कई हत्याएं फरीदाबाद में सामने आई है। साथ ही लड़कियों के मामले में भी फरीदाबाद पीछे नहीं है। लड़कियों के साथ आए दिन कोई न कोई दुष्कर्म का मामला सामने आता रहता है।कई लड़कियां तो लड़कों से परेशान होकर आत्महत्या कर लेती हैं।तो कई उनका सामना करने की कोशिश करती हैं तो उन्हें मार दिया जाता है।


ऐसा ही एक मामला मामला सेहतपुर से सामने आया है।जिसमें एक लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी वह पढ़ लिखकर कुछ बनना चाहती थी लेकिन कुछ दरिंदों के कारण उसको अपने जान से हाथ धोने पड़े।बता दे यह मामला सेहतपुर का है। जहां एक लड़की ने फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी।


इससे पहले भी फरीदाबाद में लगातार मामले सामने आते रहे हैं ।शहर के सेक्टर 3 में छेड़छाड़ से तंग आकर 12वीं की छात्रा ने 23 फरवरी को जान दे दी थी आरोप थे कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक 2 महीने से उसे परेशान कर रहा था। दोस्ती से मना करने के बावजूद दी उसके पीछे पड़ा हुआ था। उनसे परेशान आकर लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।


आपको बता दें की यह लड़की कक्षा दसवीं में पढ़ती थी इसको कई दिनों से कुछ लड़के लगातार परेशान कर रहे थे। माता दी पिता बीमार रहते थे। जिसके कारण वह किसी को कुछ कह नहीं पाई समझाने के बावजूद भी युवक नहीं माने और परेशान करते रहे। इससे तंग आकर लड़की ने 13 अप्रैल को फंदा लगाकर जान दे दी।


घटना का पता चलते ही परिवार सन्न रह गया पता नहीं था कि अचानक उनकी बच्ची ऐसा कदम उठा लेगी मौत का कारण भी परिवार नहीं जानता था। गमगीन माहौल में परिवार ने बेटी का शव कब्रिस्तान में दफन कर दिया। बाद में उन्हें पता चला कि लड़की ने कुछ लड़कों से परेशान होकर जान दी है।तो परिवार पुलिस के पास पहुंचा मामले की जांच शुरू हुई तो पल्ला थाना पुलिस के प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में छात्रा का शव कब्र से बाहर निकलवा कर बीके अस्पताल में पहुंचाया।


जहां सोमवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा परेशान करने का आरोप दो लड़कों पर है। जिनमें एक नाबालिक है। दोनों फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है। तिलपत कॉलोनी के पास रहने वाली 17 साल की लड़की दसवीं कक्षा में पढ़ती थी। 13 अप्रैल को घर में फांसी लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों को यह नहीं पता था की पुलिस को जानकारी देकर शव का पोस्टमार्टम कराना जरूरी है।


परिजनों ने रिश्तेदार बुलाकर गांव सेहतपुर के निकट कब्रिस्तान में शव दफन कर दिया। शनिवार को परिवार को पता चला कि उनकी बेटी ने दो लड़कों से परेशान होकर आत्महत्या की है। दोनों लड़कियों से छेड़छाड़ कर परेशान करते थे। यहां तक कि आत्महत्या से पहले दोनों लड़के उनके मकान की छत पर भी देखे गए थे। यह पता चलते ही परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।


थाना प्रभारी योगेश कुमार ने एसीपी देवेंद्र कुमार डीसीपी को जानकारी दी और शव बाहर निकालने के लिए जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव से मंजूरी ली गई। जिला उपायुक्त ने एसडीएम परमजीत चहल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। साथ में अस्पताल से रोहित को टीम में शामिल करा गया इसके बाद रविवार को जांच शुरू की गई।


ऐसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में परिवार को बेटियों को समझाना चाहिए कि कोई परेशान करे तो डरे नहीं घबरा कर कोई गलत कदम ना उठाएं क्योंकि जिंदगी कीमती है। छात्राओं को स्कूल कॉलेज जाने के दौरान या किसी अन्य जगह पर कोई युवक परेशान करे तो शिकायत की जा सकती है।

यौन शोषण या अन्य महिला विरुद्ध अपराध की शिकायत स्पेशल वुमन हेल्पलाइन नंबर 1091 पर की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 112 पर भी कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।छात्रा की बड़ी बहन यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही है। माता-पिता बीमार ह। बहन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक नाबालिक है दूसरे का नाम रोहित है। दोनों फरार है उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला दर्ज है।

deepika gaur

Published by
deepika gaur

Recent Posts

अब से Haryana रोडवेज़ की बसों पर देखने को मिलेगा यह नया स्लोगन, परिवहन मंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश 

अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…

1 week ago

आज जारी हो सकता है Haryana बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 

प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…

1 week ago

Haryana के इस जिले की बेटी ने बिना ट्यूशन के ही 12वीं में हासिल किए 95.6%, यहाँ पढ़े पूरी खबर 

अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…

1 week ago

इस फसल की खेती करने पर Haryana के किसानों को मिलेंगे प्रति एकड़ 1 हजार रूपये, यहाँ पढ़े पूरी ख़बर 

हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…

2 weeks ago

Haryana के इन जिलों में होगा मॉक ड्रिल, यहाँ जाने इससे जुड़ी सभी जानकारी 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…

2 weeks ago

Haryana शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के परिणाम घोषित करने से पहले लिया यह बड़ा फैसला, यहाँ पढ़ें पूरी खबर 

प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…

3 weeks ago