Categories: EntertainmentTrending

सुशांत सिंह सुसाइड मामले में संजय लीला भंसाली ने किए अहम खुलासे

बॉलीवुड के युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का सुसाइड मामला दिन प्रतिदिन नया मोड़ लेता जा रहा है। सुशांत सिंह ने पिछले महीने की 14 तारीख को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली से बांद्रा पुलिस ने सोमवार को 3 घंटे तक लगातार पूछताछ की। जिसमें उनसे 30-35 सवाल पूछे गए और इन सब मामलों में पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है। खबर यह भी है कि बांद्रा पुलिस शेखर कपूर का भी बयान दर्ज कर सकती है, क्योंकि शेखर कपूर ने ही सुशांत के बारे में सबसे पहले ट्वीट किया था बॉलीवुड पर आरोप लगाए थे।

सुशांत सिंह सुसाइड मामले में संजय लीला भंसाली ने किए अहम खुलासे

पूछताछ में संजय लीला भंसाली ने पुलिस के सामने कई तरह के खुलासे किए उन्होंने बताया, कि मैंने सुशांत को किसी भी फिल्म में ड्रॉप नहीं किया था और ना ही उनको रिप्लेस किया गया था। संजय ने बताया कि सुशांत से उनकी पहली मुलाकात 2012 में “सरस्वती चंद्रा” सीरियल में कास्टिंग के दौरान हुई थी, लेकिन सुशांत को सीरियल के लिए कास्ट नहीं किया गया था, लेकिन मैं सुशांत के एक्टिंग से काफी प्रभावित था।

भंसाली ने आगे कहा कि 2013 में आई फिल्म “रामलीला” और 2015 में आई फिल्म “बाजीराव” मस्तानी के लिए मैंने दो बार सुशांत को अप्रोच किया था। लेकिन उस समय वह यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म “पानी” के वर्कशॉप और शेड्यूल में व्यस्त थे। उन्होंने बताया कि एक डायरेक्टर के तौर पर मैं उनका पूरा एटेंशन और डेडीकेशन चाहता था, लेकिन अपने शेड्यूल में व्यस्त रहने कारण सुशांत ने इन फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। उसके बाद मैंने उसे किसी और फिल्म के लिए बात नहीं की।

संजय लीला भंसाली ने आगे बताया कि सुशांत को मैं एक फिल्म अभिनेता के तौर पर उतना ही जानता था जितना बाकी अभिनेताओं को जानता हूं। वह मेरे इतने करीबी नहीं थे कि वह मुझसे अपनी निजी बात बताएं और ना ही मुझे उनके डिप्रेशन की बात मालूम थी। उन्होंने बताया कि 2016 के बाद में सुशांत से 3 बार फिल्म शो में मिला, लेकिन इस शो के दौरान उनसे किसी फिल्म को करने को लेकर या किसी और चीज पर कोई बात नहीं हुई।

Written by – Ankit Kunwar

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago