Categories: Crime

फरीदाबाद में हुई अजीबो गरीब वारदात, ना आवेदन, ना क्रैडिट कार्ड फिर भी बिल 3 लाख

एक कहावत तो सुनी होगी की “खाया पिया कुछ नही गिलास तोड़ा बारहआना” आपने कई तरीके से ठगी से सुनी होगी लेकिन यह ठगी पहली बार सुनी होगी । आज ऐसी ही एक ठगी के बारे में बताने वाले है जिसमे एक व्यक्ति के पास क्रेडिट कार्ड ना होने बाबजूद भी उसके पास तीन लाख रूपए का बिल आया है

फरीदाबाद के सैक्टर 15 के रहने वाले एक युवक का बिना आवेदन किए क्रेडिट कार्ड बन गया और उस कार्ड से जमकर खरीददारी भी की गई और नगदी भी निकाली गई ।लेकिन इस युवक को भनक भी नही लगी ।

युवक के पास जब क्रेडिट कार्ड का तीन लाख रुपये का बिला आया तो उसे मालूम हुआ कि उसके नाम पर क्रेडिट कार्ड बना है। युवक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस युवक का नाम विक्रांत सिंह है और यह सैक्टर 15 का निवासी है विक्रांत ने पुलिस को बताया कि 28 मार्च को उनके पास 3 लाख का क्रेडिट कार्ड का बिल आया है यह बिल कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से उनके पास भेजा था । जब बिल विक्रांत के पास आया तो उनको यकीन नही हुआ क्योंकि न तो इस बिल से उसका कोई संबंध था ना ही कार्ड से ।

सबसे अजीब बात यह है की उनका कोई अकाउंट ही नही है कोटक महिंद्रा में और नाही उन्होंने क्रेडिट का आवदेन किया है उन्होंने बोला देखा तो मालूम हुआ कि उनके नाम पर बने क्रेडिट कार्ड से चण्डीगढ़, सोनीपत, और करनाल में शॉपिंग की गई है

वहीं नकद रुपयों की भी निकासी हुई। उनका अनुमान है कि किसी ने उनके कागजों में हेर-फेर कर यह क्रेडिट कार्ड बनवाया है। उन्होंने इस संबंध में बैंक जाकर भी शिकायत दी, मगर कोई बात नहीं बनी। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago