खिलाड़ियों की संरक्षक नही बल्कि दुश्मन है भाजपा सरकार: अभय सिंह चौटाला

इनेलो प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा खिलाडिय़ों को स्टेडियम में अभ्यास करने के लिए 100 रूपए और आम नागरिकों से 1000 रूपए फीस देने के निर्णय पर इसे जजिया टैक्स करार देते हुए कहा कि यह भाजपा गठबंधन सराकार का खिलाडिय़ों के प्रति बेहद नकारात्मक रवैया है।

भाजपा गठबंधन सरकार नहीं चाहती के खेलों में जो वर्चस्व हरियाणा के खिलाडिय़ों का है वो बरकरार रहे। सरकार लगातार खिलाडिय़ों के प्रति बेरूखी अपनाए हुए है। सरकार ने पहले सरकारी नौकरियों में ए और बी कैटेगरी में खिलाडिय़ों का कोटा खत्म किया, फिर कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों की सूची से बाहर करने का निर्णय लिया, जिससे खेलों में पदक लाने की तैयारी कर रहे खिलाडिय़ों का मनोबल टूट गया है।


इनेलो ने कहा कि गठबंधन सरकार के इस फैसले से यह साबित हो गया है कि वह खिलाडिय़ों की संरक्षक नहीं बल्कि दुश्मन है। सरकार का फर्ज खिलाडिय़ों को विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना होना चाहिए लेकिन ऐसा करने के बजाय यह सरकार खिलाडिय़ों से जबरन वसूली के औच्छे धंधे पर पर उतर आई है। प्रदेश की भाजपा गठबंधन सरकार का नैतिक पतन हो चुका है।

आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण युुवाओं में खेलों के प्रति रूचि खत्म हो गई है। ऐसे में प्रदेश के प्रतिभावान युवा खिलाड़ी जो देश एवं प्रदेश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक लाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं, उन्हें मूलभूत सुविधा देकर खेलों के प्रति आकर्षित करने के बजाय ऐसे खेल विरोधी निर्णय लेकर खिलाडिय़ों को खेलों से दूर कर रही है। भाजपा सरकार के इस निर्णय का इनेलो पुरजोर विरोध करती है और सरकार से मांग करती है कि तुरंत इस फैसले को वापिस ले।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago