Categories: Faridabad

कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद के कोली समाज के लोगो को दिया तोहफा, लाखो की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र



केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भूड़ कॉलोनी में पिछले काफी समय से कोली समाज द्वारा सामुदायिक केंद्र की मांग की जा रही थी। अब इस मांग को पूरा करते हुए आज इस सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास कर दिया गया है। जल्द ही इस सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा कर लिया जाएगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर रविवार को विधायक नरेंद्र गुप्ता के साथ बसेलवा कॉलोनी वार्ड 29 (भूड़ कॉलोनी) में सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि जो भी योजनाएं बनाई जाती हैं वह अंत्योदय की भावना के साथ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद शहर विकास की एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में बड़े-बड़े एक्सप्रेसवे सहित सभी क्षेत्रों में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सामुदायिक केंद्र शहीद वीरांगना झलकारी बाई के नाम से जाना जाएगा।

इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सामुदायिक भवन के लिए कोली समाज के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह सामुदायिक भवन विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के लिए एकता का केंद्र बनेगा। उन्होंने बताया कि यह सामुदायिक केंद्र 45 लाख रुपए की लागत से तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर विनोद भाटी, छत्रपाल सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

2 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago