HomeFaridabadघरवालों से नाराज़ युवती ने छोड़ा घर, फरीदाबाद पुलिस ने तलाश कर...

घरवालों से नाराज़ युवती ने छोड़ा घर, फरीदाबाद पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले

Published on

डीसीपी क्राइम नरेन्द्र कादियान के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच कैट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सरजीत की टीम ने 25 वर्षीय लडकी को बरामद कर परिवार से मिलाने का सराहनीय कार्य किया है।

घरवालों से नाराज़ युवती ने छोड़ा घर, फरीदाबाद पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 अप्रैल को 25 वर्षीय लडकी घर से बिना बताए घर से कही चली गई। लडकी के घर से जाने की सूचना परिजनों ने थाना डबुआ में पुलिस को दी। जिसकी सूचना पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लडकी की तलाश शुरु कर दी। फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रुम की सहायता से सभी थाना व चौकियों में लडकी के गुम होने की सूचना दी गई।

घरवालों से नाराज़ युवती ने छोड़ा घर, फरीदाबाद पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले

फरीदाबाद पुलिस के द्वारा बनाए गए सभी सोशल मीडिया ग्रुपों में लडकी की जानकारी साझा की गई। मुकदमें की तफ्तीश क्राइम ब्रांच कैट को मिली। कैट टीम को लडकी के बारे में अपने सूत्रों से सेक्टर-28 की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर कार्रवाई करते हुए कैट टीम ने लडकी को फरीदाबाद के सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

घरवालों से नाराज़ युवती ने छोड़ा घर, फरीदाबाद पुलिस ने तलाश कर किया परिजनों के हवाले

लडकी को थाना डबुआ में लाया गया लडकी के परिजनो को सूचना देकर बुलाया गया। लडकी से परिजनो के सामने पूछताछ की गई। लडकी ने बताया कि वह किसी बात को लेकर अपने परिवार वालों से नाराज हो गई थी। अब वह अपने परिवार वालों के साथ जाना चाहती है। लडकी के परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Latest articles

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा...

फरीदाबाद के इस बस डिपो का प्रशिक्षण कार्यालय जर्जर, मरम्मत न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ीं

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो परिसर में करीब आठ वर्ष पहले तैयार किया गया...

फरीदाबाद के इस रेलवे अंडरपास का होगा पुनर्निर्माण जल्द, एचएसवीपी ने तैयार की विस्तृत सुधार योजना

फरीदाबाद के सेक्टर-45 और सेक्टर-46 को जोड़ने वाले रेलवे अंडरपास को आधुनिक रूप देने...

More like this