Categories: Faridabad

विधायक राजेश नगर ने फरीदाबाद की जनता से किया वादा, तिगांव क्षेत्र की हर गली का करेंगे विकास

सेक्टर-91 स्थित एडिनबर्ग सिटी फेस 1 में विधायक राजेश नागर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि वह सीएम मनोहर लाल के आशीर्वाद से तिगांव क्षेत्र की हर गली तक विकास पहुंचाने में जुटे हैं।


एडिनबर्ग सिटी सोसाइटी पहुंचने पर विधायक राजेश नागर का स्थानीय निवासियों ने फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। नागर ने लोगों से उनकी स्थानीय समस्याएं जानीं और अधिकांश के लिए मौके पर ही जवाब दिया। बिजली के ओवरलोड होने की समस्या पर उन्होंने मौके पर ही अलग ट्रांसफार्मर देने की घोषणा की वहीं सोसाइटी तक जाने वाले रास्ते के लिए भी जल्द एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू करने की बात कही।


विधायक राजेश नागर ने भरपूर पानी देने के लिए ट्यूबवैल की क्षमता की जांच करवाने और पार्क के लिए उपलब्ध जमीन पता करवाने की बात कही। नागर ने कहा कि आपने भाजपा की सरकार को दोबारा प्रदेश में लाकर अपना निर्णय दिया हैए तो सरकार भी आपकी सुविधाओं के लिए दिन रात काम कर रही है। नागर ने कहा कि मैं तो अपने सीएम मनोहर लाल की ऊर्जा के साथ आपके बीच काम कर रहा हूं।

जिन्होंने आज तक किसी काम को मना ही नहीं किया। वह तिगांव की प्रगति रैली में तो हमारे क्षेत्र को संजीवनी देकर गए हैं। मुझे जानकारी मिली है कि इसके बाद तो प्रशासनिक अधिकारी आपकी भी ज्यादा सुनने लगे हैं। आप अपने प्रशासनिक कार्यों को करवाने के लिए तय सिस्टम के अनुसार सरकारी कार्यालयों में जाएं और हक के साथ अपने काम करवाएं। फिर भी कहीं कोई परेशानी होती है तो मैं आपके लिए हर समय मौजूद हूं। मेरे घर के दरवाजे मेरी विधानसभा की जनता के लिए हमेशा के लिए खुले हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, प्रहलाद शर्मा, लोकेश बैंसला, ब्रिजेश ठाकुर, कुलदीप गुप्ता, मोहन मिश्रा, दिवाकर पाण्डे, ठाकुर जी, अमरगुप्ता, साहू प्रधान, रजनीश राठौर, सुमन्त चन्देल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago