Categories: Government

शादी इंजॉय करने गए सिरसा से घर लें आए कोरोना की बारात, 10 लोग हुए वायरस से संक्रमित

भले ही भारत में अब अनलॉक फेस टू शुरू हो चुका है, लेकिन अभी भी कोरोना वायरस के मामले में स्थिति सामान्य नहीं हुई है। लेकिन बाहर बाजार में घूमते लोग कोरोना वायरस को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, और कोरोना का शिकार बनते जा रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला शादी समारोह में देखने को मिला जहां शादी में गए 10 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित पाए गए। गौरतलब, आपको बताते चलें कि कोरोना वायरस के बाद लागू हुए लॉक डाउन के कारण शादी समारोह जैसे कार्यक्रम पर पहले तो पाबंदी लगा दी गई थी, लेकिन अब 50 लोगों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित होने की अनुमति दे दी गई है।

ऐसे में हरियाणा के सिरसा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें 10 लोग कोरोना वायरस के गिरफ्त में हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सिरसा के रहने वाले लोग हिसार में एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। शादी से वापस आते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।

इनमें से 5 लोग भादरा बाजार व पांच लोग अग्रसेन कॉलोनी के रहने वाले थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गतिविधियों के बारे में जानकारी मांगी गई तो लोगों ने बताया कि हिसार में शादी सम्मेलन के दौरान कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे, जिसके बाद से लौटने पर उन्हें भी अपने अंदर कोरोना के लक्षण दिखने लगे और अब टेस्ट कराने पर उनकी रिपोर्ट पोस्तिविए पाई गई है।

आपको बता दें तमाम के जिलों से कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें से 160 मामले सिरसा में पाए गए हैं। हिसार में 292 तो वहीं करनाल में 421 मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं सोनीपत की बात करें तो अभी तक 29 मामले सोनीपत में दर्ज किए गए है। अभी तक सोनीपत में कुल 20 मौत भी वायरस से हो चुकी है।

जिलों में भी कोरोनावायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा हैं। खासकर फरीदाबाद का गुरुग्राम में कोरोना वायरस का कहर जमकर बरपा है। वहीं कुछ ऐसे लोग कोरोना वायरस से संक्रमित है, जिनके अंदर कोरोना के लक्षण भी नहीं दिखाई देते हैं, मगर उनके भीतर वायरस जरूर है जो दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित होने लगा है।

यही कारण है कि जब एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में प्रवेश करता है और व्यक्ति की तबीयत खराब होती है तब इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग में की जाती है कि उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव है या नहीं। डॉक्टरों का कहना है कि काफी हद तक इससे बचाव संभव हो सकता है। यही कारण है कि सरकार किसी भी स्थल पर काम करने वाले हर व्यक्ति को फेस मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago