HomeCrime230 ग्राम अवैध स्मैक सहित युवक हुआ गिरफ्तार, जांच में जुटी फरीदाबाद...

230 ग्राम अवैध स्मैक सहित युवक हुआ गिरफ्तार, जांच में जुटी फरीदाबाद पुलिस

Published on

डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए इसमें संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अनुज है जो बिहार के मधुबनी जिले के क्योरा गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को पुलिस थाना सराय एरिया से स्मैक सहित काबू किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 230 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी को काबू करके थाने लाया गया जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की।

230 ग्राम अवैध स्मैक सहित युवक हुआ गिरफ्तार, जांच में जुटी फरीदाबाद पुलिस

पुलिस पूछताछ में 25 वर्षीय आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2014 से 2017 तक गुरुग्राम में अपनी बीटेक की पढ़ाई की थी। तीन-चार दिन पहले आरोपी नौकरी की तलाश में गुड़गांव आया था। आरोपी ने बताया कि यह स्मैक उसे किसी व्यक्ति ने दी थी और उसे फरीदाबाद में सप्लाई करने के लिए भेजा था। आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा और उसे स्मैक सप्लाई करने वाले आरोपी के बारे में गहनता से पूछताछ करके उसकी धरपकड़ की जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this