Categories: Education

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, अब यूट्यूब पर प्राप्त होगा कॉलेज का पाठ्यक्रम

देशव्यापी लॉक डाउन की वजह से लोगों की जिंदगी में कई सारे परिवर्तन आ चुके हैं लेकिन अब छात्रों की पढ़ाई में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

अब कॉलेज छात्र नए शिक्षा सत्र से यू-ट्यूब पर लेक्चर ले सकेंगे। उच्चत शिक्षा निदेशालय ने कोरोना महामारी को देखते हुए डिजिटल लेक्चर प्रसारण को लेकर योजना बनाई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से कॉलेज प्राचार्यों को सूचना भी जारी कर दी गई है।

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर, अब यूट्यूब पर प्राप्त होगा कॉलेज का पाठ्यक्रम

योजना के तहत कॉलेज के प्रोफेसर विभिन्न विषयों के वीडियो कंटेंट तैयार करेंगे। जिसके पश्चात प्रोफेसरों को अपने विषयों के महत्वपूर्ण पाठों से जुड़े आधे घंटे के वीडियो तैयार करने होंगे। लेक्चर संबंधी वीडियो तैयार होने के बाद यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाएगा।

उच्चतर निदेशालय ने प्रदेश में 15 नोडल अधिकारी बनाए हैं। यह नोडल अधिकारी अब संबंधित विषयों के कंटेंट तैयार करने के लिए राजकीय व निजी कॉलेज से रिसोर्स पर्सन का चुनाव करेंगे, जो नोडल अधिकारियों के मार्गदर्शन में वीडियो कंटेंट को भी तैयार करेंगे।

नोडल अधिकारियों को वीडियो तैयार करने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया गया है। निदेशालय ने ई-कंटेंट तैयार करने की योजना तैयार की है।

इसके लिए नोडल अधिकारी बनाए जा चुके हैं और कंटेंट तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद छात्र यू-ट्यूब पर लेक्चर सुन सकेंगे। आदेशानुसार जल्द ही इसे लेकर प्रोफेसरों को जिम्मेदारी दी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago