HomeFaridabadफरीदाबाद में 11 दिन से बंद पड़ा है डाकघर का सर्वर, लोगो...

फरीदाबाद में 11 दिन से बंद पड़ा है डाकघर का सर्वर, लोगो को रुके हुए है काम

Published on

आज कल का समय ऑनलाइन पर टिका हुआ है आज का हर दफ्तर में ऑनलाइन तरीके से ही काम होता है किसी भी हो जाए तो वहां पर काम करने वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है यदि विभाग आम जनता से जुड़ा हो तो स्टाफ के साथ वहां पर आने वाले लोगों के कार्य में भी बाधा आती है और उनको परेशान होना पड़ता है

इसी कड़ी में चावला कालोनी डाकघर का सर्वर 11वें दिन भी ठप है। मंगलवार के सुबह 11 बजे विभिन्न लोग अपने-अपने काम से डाकघर पहुंच गए, पर उन्हें जब बताया गया कि आज भी सर्वर ठप है और बीएसएनएल के कर्मचारी ठीक कर रहे हैं, इसलिए कोई काम-काज नहीं हो पाएगा, तो निराशा का भाव लिए कुछ लोग तो आसपास ही बैठ कर इंतजार करने और कुछ सरकारी व्यवस्था पर बड़बड़ाते हुए लौट गए।

फरीदाबाद में 11 दिन से बंद पड़ा है डाकघर का सर्वर, लोगो को रुके हुए है काम

पोस्ट ऑफिस में लोग स्टाफ से पूछते हैं कि कब उनकी इस प्रॉब्लम का सलूशन मिलेगा, पर उन्हें यह भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला कि सर्वर कब तक ठीक होगा। बीएसएनएल के कर्मचारी बस एक ही बात कहते नजर आए कि उनकी कोशिश है कि सर्वर जल्द ठीक कर दिया जाएगा। इधर, काफी लोग मेन बाजार डाकघर में अपना काम कराने के लिए गए, लेकिन यहां पर पहले से ही काफी भीड़ लगी हुई है।

सबसे ज्यादा लोग यहां पर बचत योजनाओं में पैसा जमा कराने के लिए आए थे। गुरुद्वारा मार्ग से अपने बचत खाते में रकम जमा कराने के लिए घर का काम-काज छोड़ कर आई हूं। यहां पर सबकुछ ठप है। आधुनिक तकनीक के जमाने में दस दिन से सर्वर ठीक नहीं हो रहा, और क्या उम्मीद रखी जाए। अब फिर से आना पड़ेगा।

फरीदाबाद में 11 दिन से बंद पड़ा है डाकघर का सर्वर, लोगो को रुके हुए है काम

-कृष्णा सेक्टर-55 में रहता हूं और भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बिजली सब स्टेशन सेक्टर-25 में नौकरी करता हूं। अपने बेटे के बचत खाते में गर्मी के मौसम में कुछ रुपये जमा कराने के लिए काम छोड़ कर आया हूं, लेकिन यहां पर काम हीं नहीं हो रहा।

फरीदाबाद में 11 दिन से बंद पड़ा है डाकघर का सर्वर, लोगो को रुके हुए है काम

चावला कालोनी डाकघर के उपडाकपाल अमर सिंह यशपाल शर्मा हम सर्वर को ठीक करने के लिए विभागीय और बीएसएनएल के अधिकारियों से रोजाना शिकायत कर रहे हैं। आज कर्मचारी सर्वर ठीक करने में जुटे हुए हैं। जल्दी ही सर्वर ठीक हो जाएगा और लोगों की परेशानी दूर हो जाएगी।

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this