Categories: Faridabad

फ़रीदाबाद में अब सीवर की गंदगी से मिलेगा छुटकारा, 80 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे शोधन संयंत्र




फरीदाबाद शहर में सबसे ज्यादा लोगो को सीवर की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में फरीदाबाद में जगह-जगह सीवर जाम है। जहां पर लोग सीवर की गंदगी से काफी परेशान हो जाते हैं।सीवर की गंदगी से आसपास रह रहे लोगों को बदबू, गंदे पानी से जूझना पड़ता है और लोगों को काफी समस्या उठानी पड़ती है लेकिन आप सीवर की समस्या से परेशान लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है।स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा फरीदाबाद में शिवर शोधन संयंत्र बनाए जाएंगे।


स्मार्ट सिटी में सीवर जाम की समस्या से काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। जिससे लोगों को आने जाने में भी काफी दिक्कतें होती है।स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम मिलकर शहर में 11 सीवर शोधन संयंत्र बनाने जा रही है।इनमें तीन माइक्रो कंटेनमेंट शोधन संयंत्र शामिल होंगे इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।इस योजना में करीब 80 करोड़ लागत लगाई जाएगी।


सीवर ओवरफ्लो की फरीदाबाद में बड़ी समस्या है।कई क्षेत्र के लोगों को आए दिन सीवर की समस्या से जूझना पड़ता है। जैसे कि जवाहर कॉलोनी,पर्वतीय कॉलोनी, सारन, डबुआ कॉलोनी आदि इन जैसे क्षेत्रों को लगातार सीवर की समस्या से जूझना पड़ता है और कई बार तो सीवर ओवरफ्लो के चलते नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं।वहीं शहर के बाहर तीन सीवर शोधन संयंत्र लगे हुए हैं फिर भी इन तीनों की पानी को शुद्ध करने की क्षमता कम है।


तीनों संयंत्र में रोजाना शहर का 150 एमएलडी से ज्यादा सीवर का पानी भेजा जाता है, जबकि शहर में रोजाना करीब 200 एमएलडी सीवर का पानी उत्पन्न होने के कारण पानी भी पूर्ण रूप से शुद्ध नहीं हो पाता है। जिससे अलग-अलग क्षेत्रों में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बढ़ती जा रही है।


इसे देखते हुए स्मार्ट सिटी ने शहर में सीवर शोधन संयंत्र लगाने की तैयारी की है। सभी संयंत्र को फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड अपने बजट से बनाएगा और फिर उसे नगर निगम को सीवर शोधन संयंत्र के पानी का इस्तेमाल छिड़काव के लिए किया जाएगा। इससे लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। पार्कों के रखरखाव, कंस्ट्रक्शन साइटों व सड़कों पर छिड़काव और ग्रीन बेल्ट में छिड़काव के लिए किया जाएगा ।इससे पीने वाले पानी की भी बचत होगी।

deepika gaur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago