Categories: EntertainmentIndia

नहीं रहे शोले के “सूरमा भोपाली”, 81 साल की उम्र में जगदीप ने कहा दुनिया को अलविदा

साल 2020 बॉलीवुड के लिए काल साबित हो रहा है, क्योंकि इस साल अभी तक बॉलीवुड ने नगीने खो दिए हैं। बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर और मशहूर कॉमेडियन जगदीप अब हमारे बीच नहीं रहे, 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

मशहूर किरदार “सूरमा भोपाली” के लिए दुनिया भर में पहचाने गए कॉमेडियन, अभिनेता जगदीप ने आखिरी सांसे मुंबई स्थित अपने घर पर ली।

बढ़ती उम्र से होने वाली दिक्कतों के चलते उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए। दिनांक 8 July 2020 रात आठ बजकर चालीस मिनट पर उनका निधन हुआ। 9 जुलाई को जगदीप को करीब 11 बजे मुंबई के मुस्तफा बाज़ार मंजगाव शिया कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाख किया गया।

“सूरमा भोपाली” के नाम से मशहूर जगदीप 29 मार्च 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में एक वकील के घर में पैदा हुए थे। जगदीप ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट “मास्टर मुन्ना” के रूप में बीआर चोपड़ा की फिल्म “अफसाना” से की थी।

उन्होंने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 2012 में वो आखिरी बार “गली गली चोर” फिल्म में पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में नजर आए थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago