Categories: Faridabad

फरीदाबाद के इस प्लाजा पर टोल में हुआ बदलाव, जानें अब कितना देना पड़ेगा टोल टैक्स

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राष्ट्रमार्ग पर बनाए गए नए टोल प्लाजा की दरें निर्धारित कर दी हैं। फरीदाबाद से मथुरा के बीच अब तक केवल पलवल के श्रीनगर तुमसरा में एक ही टोल प्लाजा पर टोल देना पड़ता था, लेकिन अब इस टोल प्लाजा को बंद कर इसके स्थान पर दो जगह टोल वसूली की जाएगी। 

इनमें गदपुरी टोल प्लाजा के अलावा दूसरा टोल प्लाजा हरियाणा-कोसी बॉर्डर के करमन में बनाया गया है। सोमवार को टोल वसूली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। देर शाम दोनों टोल प्लाजा पर टोल दरों की सूची लगा दी गई है।

अब तक मथुरा, वृंदावन व कोकिला वन जाने वालों को एक ओर से 120 रुपये व दोनों ओर की 220 रुपये टोल की अदायगी करनी पड़ती थी, लेकिन अब उन्हें इसके लिए गदपुरी व करमन बॉर्ड पर एक ओर का 195 रुपये टोल व दोनों ओर का टोल 185 के स्थान पर 295 रुपये देने होंगे।

गदपुरी प्लाजा पर निर्धारित नई टोल दरें (रुपये में)

वाहन के प्रकार  एकल यात्रा   दोनों तरफ      मासिक पास

कार, जीप या हल्के वाहन     110        165         3690

हल्का मालवाहक या मिनी बस  175    260     5775

बस, ट्रक 2XL            355        535        11865

भारी निर्माण मशीनरी (एचसीएम)

मल्टी एक्सएल वाहन           545       820     18245

सात या अधिक पहिये वाले   695       1040        23090

लगातार जारी है टोल प्लाजा के खिलाफ धरना

बता दें कि गदपुरी टोल प्लाजा के खिलाफ रविवार की महापंचायत के बाद शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। सोमवार को गांव पृथला, गदपुरी, डूंडसा, हरफली, असावटी के ग्रामीणों ने धरने में पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

संघर्ष समिति के संयोजक रतन सिंह सौरोत ने कहा कि इस गैरकानूनी टोल प्लाजा के खिलाफ उनका धरना शुरू हो गया है। क्षेत्र के निवासी शांतिपूर्ण तरीके से धरना देकर सरकार को झुकाएंगे। सरकार को जनता की आवाज सुननी ही पड़ेगी। टोल प्लाज़ा लगने से फरीदाबाद और पलवल जिला के लोगों को बड़ा नुकसान होगा।

Rajni Thakur

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago