गणेश एक नाम नहीं करोडो लोगों की आस्था है, करोड़ों लोगों का विश्वास है, करोड़ों लोगों की आस है | भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का देवता माना जाता है। श्री गणेश की आराधना से संबंधित कई किस्से हमारे सामने आते हैं |
कई दूसरे धर्मों के लोग भी उन्हें पूरे श्रद्धा भाव से पूजते हैं | लेकिन दुनिया में एक मुस्लिम देश ऐसा भी है, जहां की मुद्रा पर गणपति की फोटो है | जी हां हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की | यहां की मुद्रा पर भगवान गणेश की फोटो मौजूद है |

सनातन धर्म में गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है | सभी धर्म की आस्था इनमे बस्ती है | इंडोनेशिया जहां पर मात्र 3 फीसदी ही हिन्दू आबादी है वहां के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपती है। यह बात हैरान करने वाली है।
इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है | इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं | वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है | दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है |
जिस प्रकार शिक्षक विद्यालयों में अपने विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं ठीक उसी प्रकार, इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें शिक्षक और स्टूडेंट्स हैं | नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है।
ऐसा कहा जाता है की कुछ वर्षों पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।
Written By – Om Sethi
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…