भारतीय सेना ने 89 एप्स को किया बैन, इन ऐप्स द्वारा चीन कर सकता है डाटा हैक

भारतीय सेना ने 89 ऐसे एप्स की सूची जारी की है जो सेना के जवानों को अपने स्मार्टफोन से डिलीट करने होंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि कोई भी सेना की जानकारी लीक न हो सके। अब भारतीय सेना ने 89 ऐप्स बैन कर दिए हैं।

सेना ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि बैन में शामिल सभी ऐप को तुरंत अपने स्मार्टफोन से हटा होगा |

भारतीय सेना ने 89 एप्स को किया बैन, इन ऐप्स द्वारा चीन कर सकता है डाटा हैक


सेना ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, वेब ब्राउजर, कंटेंट शेयरिंग, गेमिंग आदि पर ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें फेसबुक, टिकटॉक, ट्रूकॉलर, इंस्टाग्राम, यूसी ब्राउजर, पबजी आदि शामिल हैं। सेना ने सैन्यकर्मियों को इन ऐप्स को हटाने के लिए 15 जुलाई की समय सीमा तय की है।

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से चाइनीज एप की एक लिस्ट तैयार कर केंद्र सरकार से अपील की थी इनको बैन किया जाए या फिर लोगों को कहा जाए कि इनको तुरंत अपने मोबाइल से हटा दें | इसके पीछे दलील ये दी गई थी कि चीन भारतीय डेटा हैक कर सकता है |

भारतीय सेना ने जिन एप्स को डिलीट करने को कहा है उनमें उनमें मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, वीडियो होस्टिंग, कंटेंट शेयरिंग, वेब ब्राउजर्स, वीडियो एंड लाइव स्ट्रीमिंग, यूटीलिटी ऐप्स, गेमिंग ऐप्स, ई-कॉमर्स, डेटिंग ऐप्स, एंटी वायरस, माइक्रो ब्लॉगिंग, लाइफ स्टाइल, ऑनलाइन बुक रीडिंग ऐप्सऔर न्यूज ऐप्स भी शामिल हैं।

केंद्र सरकार ने इससे पहले 59 चीनी एप्स बैन किए थे

आपको बता दें कि, हाल में ही चीन के साथ सीमा पर जारी गतिरोध के बीच मोदी सरकार ने भी बड़ा फैसला किया था। केंद्र सरकार ने 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दी थी। जिन एप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है उनमें टिकटॉक, यूसी ब्राउजर, शेयर इट आदि एप्स हैं। इनके अलावा हैलो, लाइक, कैम स्कैनर, शीन क्वाई भी बैन कर दिया गया है। बायडू मैप, केवाई, डीयू बैटरी स्कैनर भी बैन हो गया है।


भारतीय सेना ने अपने सभी सैनिकों के लिए अधिकतर मोबाइल ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। कुल मिलाकर 89 मोबाइल एप्लिकेशन पर प्रतिबंध लगा है जिन 89 मोबाइल ऐप्स पर रोक लगाई है उनके बारे में सभी सैनिकों को कह दिया गया है कि 15 जुलाई तक अपने फोन से डिलीट कर दें। उनमें सिर्फ सोशल मीडिया ऐप्स ही नहीं है बल्कि कई गेमिंग और ई-कॉमर्स ऐप्स भी हैं।

भारतीय सेना ने किए ये ऐप्स बैन

फेसबुक, टिकटॉक और इंस्टाग्राम के अलावा Snapchat, songs.pk, WeChat, Hike, TikTok, Likee, Shareit, True Caller, PUBG, Tinder जैसी ऐप्स पर भी रोक लगा दी गई है।
भारत ने पिछले हफ्ते को चीन से संबंध रखने वाले 59 मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगा दिया,

जिसमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे एप भी शामिल हैं। सरकार ने कहा कि ये एप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं। ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं ।

प्रतिबंधित सूची में वीचैट , बीगो लाइव ,हैलो, लाइकी, कैम स्कैनर, वीगो वीडियो, एमआई वीडियो कॉल – शाओमी, एमआई कम्युनिटी, क्लैश ऑफ किंग्स के साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफार्म क्लब फैक्टरी और शीइन शामिल हैं। ऐसे में इस फैसले ने चीनी प्रौद्योगिकी कंपनियों की बड़ी सफाई कर दी है। भारत में टिकटॉक के 20 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जबकि शाओमी सबसे बड़ा मोबाइल ब्रांड है |

Written By- Prashant K Sonni

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

4 hours ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

11 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

11 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

11 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

11 months ago