Categories: InternationalReligion

इस मुस्लिम देश में नोटों पर छपती है भगवान गणेश की फोटो, जानिये क्या है रहस्य

गणेश एक नाम नहीं करोडो लोगों की आस्था है, करोड़ों लोगों का विश्वास है, करोड़ों लोगों की आस है | भगवान गणेश को सुख और समृद्धि का देवता माना जाता है। श्री गणेश की आराधना से संबंधित कई किस्‍से हमारे सामने आते हैं |

कई दूसरे धर्मों के लोग भी उन्‍हें पूरे श्रद्धा भाव से पूजते हैं | लेकिन दुनिया में एक मुस्‍लि‍म देश ऐसा भी है, जहां की मुद्रा पर गणपति की फोटो है | जी हां हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया की | यहां की मुद्रा पर भगवान गणेश की फोटो मौजूद है |

इस मुस्लिम देश में नोटों पर छपती है भगवान गणेश की फोटो, जानिये क्या है रहस्य

सनातन धर्म में गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है | सभी धर्म की आस्था इनमे बस्ती है | इंडोनेशिया जहां पर मात्र 3 फीसदी ही हिन्दू आबादी है वहां के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर छपती है। यह बात हैरान करने वाली है।

इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है | इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहते हैं | वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है | दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है |

जिस प्रकार शिक्षक विद्यालयों में अपने विद्यार्थियों को पढ़ाते हैं ठीक उसी प्रकार, इंडोनेशिया में 20 हजार की नोट पर सामने गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें शिक्षक और स्टूडेंट्स हैं | नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री की हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है।

ऐसा कहा जाता है की कुछ वर्षों पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।

Written By – Om Sethi

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago