फरीदाबाद का पारा पहुंचा 40 ° पार ,गर्मी का पशु पक्षी पर अत्याचार

फरीदाबाद में ही नही गर्मी ने इस बार सबको खूब रुलाया है, लगातार बढ़ते जा रहे इस तापमान ने केवल इंसानों को ही नही पशु पक्षियों को भी खूब सताया है । 40 डिग्री पार बने हुए तापमान से इंसानों के साथ पशु-पक्षियों की सेहत भी बिगड़ रही है। लू के थपेड़ों और खानेपीने की कमी के चलते पशु-पक्षी हीट स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं।

अस्पतालों में रोजाना कई पशु-पक्षी भीषण गर्मी के चलते गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं। पिछले एक महीने में गर्मी के चलते बीमार पशु-पक्षियों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापनमान 44 डिग्री दर्ज हुआ है।

जिले में मार्च से ही गर्मी सितम ढा रही है, जिसका असर पक्षियों पर साफ देखा जा सकता है। बारिश के बाद कुछेक दिन राहत मिली

इसके अलावा तापमान लगातार 40 के पार ही बना रहा है। पिछले एक महीने में इस दौरान हीट स्ट्रोक के शिकार करीब 200 पशु-पक्षी अस्पताल लाए गए हैं। इनमें हीट स्ट्रोक का सबसे ज्यादा असर कबूतरों पर देखा गया।

हफ्ते में 10 से 12 कबूतर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो धूप में पक्षी उड़ते रहते हैं और पेड़-पौधे कम होने से इन्हें आराम नहीं मिल पाता। ऐसे में ये थककर नीचे गिरने से घायल हो जाते हैं और कई पक्षी गिरते हुए पेड़, तार या जमीन से टकराकर दम तोड़ देते हैं।

भीषण गर्मी के चलते पशु-पक्षी बेहाल हैं। कंक्रीट के जंगल में आराम नहीं मिलने और खाने-पीने की व्यवस्था नहीं होने से इन्हें हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में सौ से ज्यादा बेसहारा पशु-पक्षियों को सड़क से लाया जा रहा जो हीट स्ट्रोक से पीड़ित मिलते हैं

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

भाजपा के जुमले इस चुनाव में नहीं चल रहे हैं: NIT विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा

एनआईटी विधानसभा-86 के विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि फरीदाबाद लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री…

2 days ago

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago