एक और अनोखा किस्सा फरीदाबाद का, जहां चोर उल्टा पकड़ने आई टीम पर वार करता है

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे तो अपने खूब सुना होगा ,पर क्या कभी सुना है की उल्टा चोर चोरी पकड़ने वाली टीम को मारे । कुछ ऐसा ही हुआ है गांव अगवानपुर में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। टीम में शामिल एसडीओ ने मारपीट की वीडियो बनानी चाही तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

बिजली बोर्ड के एसडीओ हेमंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-23 स्थित बिजली दफ्तर में तैनात हैं। सोमवार दोपहर करीब 2.30 बजे वे अगवानपुर में बिजली चोरी की चेकिंग करने के लिए अपने स्टाफ एसडीओ शिप्रा गौतम, जेई सतीश, लाइनमैन दीपक, मनजीत, एएसआई रामनिवास और सिपाही पवन के साथ गए थे।

चुन्नीलाल के घर चेकिंग शुरू की गई। चुन्नीलाल अलग से केबल डालकर बिजली चोरी कर रहा था। वीडियोग्राफी के बाद चोरी में उपयोग की गई केबल उतरवा दी गई।

चुन्नीलाल ने भाई राजपाल, मुंशी सहित अन्य 10-15 लोगों को बुला लिया। आरोपियों ने गालीगलौच कर धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

गाड़ी की तरफ जाने पर आरोपी जेई सतीश तथा लाइनमैन दीपक को खींचकर ले गए और जमीन पर गिराकर लातघूसों से मारने लगे।

हेमंत ने इसकी वीडियो बनानी चाही तो आरोपियों ने उनका मोबाइल छीन लिया। थाना पल्ला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago