HomeCrimeमहिला ने की जेल में आत्महत्या, देखती रह गई फरीदाबाद पुलिस

महिला ने की जेल में आत्महत्या, देखती रह गई फरीदाबाद पुलिस

Published on

फरीदाबाद, सात जून (भाषा) हरियाणा में फरीदाबाद जिले की नीमका जेल में बंद एक महिला कैदी ने मंगलवार को कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान कंचन के तौर पर हुई है जो अपने पति की हत्या की कोशिश के आरोप में मार्च से जेल में बंद थी।

नीमका जेल में बंद महिला कैदी ने अज्ञात कारणों के चलते जेल के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला के परिजनों के मुताबिक, मार्च के महीने से धारा 307 के मुकदमे में नीमका जेल में बंद थी।

महिला ने की जेल में आत्महत्या, देखती रह गई फरीदाबाद पुलिस

फिलहाल मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सौंप दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

कंचन को झूठे आरोपों में फंसाया गया वहीं, मृतक महिला के परिजनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी देते बताया की झूठे आरोपों में कंचन को फंसाया गया है, जिसके चलते तंग आकर उसने जेल के अंदर ही आत्महत्या कर ली।

महिला ने की जेल में आत्महत्या, देखती रह गई फरीदाबाद पुलिस

वहीं जब इस बारे में मृतक महिला के पति से बात की गई तो उसने बताया कि कंचन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मार्च के महीने में उसके ऊपर जानलेवा हमला किया था।

जिसमें उसकी जान तो बच गई थी लेकिन हमला करने के आरोप में वह दो महीनों से जेल में बंद थी। उसने किन कारणों से आत्महत्या की, उसके बारे उसे कुछ नहीं पता। वहीं, जब इस मामले में पुलिस से बात करने का प्रयास किया गया तो पुलिस कुछ भी कहने से बचती नजर आई।

महिला ने की जेल में आत्महत्या, देखती रह गई फरीदाबाद पुलिस

मृतक महिला कैदी कंचन के ऊपर अपने पति पर अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली चलावाकर जानलेवा हमला कराने के आरोप थे।

इसी वजह से मृतिका कंचन पिछले 2 महीने से नीमका जेल में बंद थी, जिसने जेल के अंदर ही फांसी का फंदा लगाकर देर रात आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने के बाद जेल प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची मृतक महिला के शव को कब्जे में लेते हुए परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

महिला ने की जेल में आत्महत्या, देखती रह गई फरीदाबाद पुलिस

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई पंकज व मां शांति ने सवाल किया कि जेल में इतनी सुरक्षा होने के बावजूद उनकी बेटी की मौत कैसे हो गई?

उन्होंने यह भी दावा किया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया था, जिससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया

Latest articles

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार...

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए...

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के...

More like this