खाली है जेब, कंगाल है हम…….. फरीदाबाद में निगम का एक और नया कारनामा

कहा जाता है कि सैनिक कॉलोनी फरीदाबाद की सबसे बड़ी कॉलोनी और पॉश एरिया है । बता दें कि सैनिक कालोनी में इस समय पानी के 2500 कनेक्शन वैध हैं। लगभग दो हजार लोग चाहते हैं कि उन्हें भी कनेक्शन दे दिए जाए।

बड़ी संख्या में लोगों ने नगर निगम में पानी कनेक्शन लेने को आवेदन किया हुआ है, मगर अब तक इसे मंजूरी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह से मिलकर मांग की है कि उन्हें पानी कनेक्शन दिया जाएं।

नगर निगम विकास कार्यो के लिए अपने खजाने में रुपये नहीं होने का रोना रोता रहता है। किंतु हैरानी की बात है कि शहरवासियों से पेयजल-सीवर आदि के बदले लिया जाने वाला शुल्क ही नहीं वसूला जा रहा है।

ऐसा ही मामला शहर की सबड़े बड़ी और पाश माने जानी वाली सैनिक कालोनी का है। यहां निगम की ओर से लगभग चार वर्षो से पानी के शुल्क का बिल ही नहीं भेजा है।

लोग बिल भरने को तैयार हैं, साथ ही लोगों ने नए कनेक्शन लेने के लिए नगर निगम से संपर्क किया है। इससे स्पष्ट है कि निगम अधिकारी न तो राजस्व वसूली पर ध्यान दे रहे हैं और न ही नए कनेक्शन देने पर ही।

नगर निगम सैनिक कालोनी के लोगों से एक करोड़ रुपये से अधिक की वसूली कर सकता है।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago