शक्ति कपूर का असली नाम जानते है ? जानिए पर्दे के सबसे बड़े विलेन के नाम की कहानी ।

शक्ति कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वजह है उनके बेटे सिद्धांत कपूर। सोमवार को सिद्धांत कपूर को पुलिस ने बंगलुरू से ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि आज पुलिस ने उन्हें बेल पर रिहा कर दिया है। सिद्धांत भी अपने पिता और बहन श्रद्धा कपूर की तरह अभिनेता हैं, लेकिन उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही हैं। वहीं शक्ति कपूर का नाम बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में लिया जाता है। उन्होंने हिंदी फिल्मों में विलेन का दमदार किरदार निभाया है।

शक्ति कपूर विलेन के साथ-साथ कॉमिक रोल के लिए भी जाने जाते हैं। हर किरदार के लिए जबरदस्त तारीफें बटोरने वाले इस अभिनेता का असल नाम शक्ति कपूर नहीं है। उन्हें ये नाम भी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने दिया था।

शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिंकदरलाल कपूर है। पहले वह इस नाम से ही जाने जाते थे, फिर एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि सुनील दत्त को उनका नाम बदलना पड़ गया।

दरअसल फिल्म रॉकी की शूटिंग चल रही थी। इस फिल्म में शक्ति कपूर विलेन के रोल में थे। शक्ति कपूर के साथ इस फिल्म में सुनील दत्त भी थे। उनको विलेन के हिसाब से उनका ये नाम ठीक नहीं लग रहा था। तब उन्होंने ने ही शक्ति कपूर को ये नाम दिया था।

शक्ति कपूर ने पुरानी फिल्मों में विलेन और कॉमिक दोनों किरदार निभाए थे। लेकिन उन्हें ज्यादातर विलेन के रूप में ही जाना जाता था। उन्होंने राजा बाबू, हंगामा, हलचल, मालामाल वीकली, चुप चुपके, बाप नंबरी बेटा दस नंबरी, तोहफा और ‘कुली नंबर वन’ जैसी फिल्मों में कॉमिक रोल से हंसा-हंसाकर लोगों को लोटपोट कर दिया था। इन किरदारों के लिए अभिनेता की खूब तारीफ भी हुई है ।

PEHCHAN FARIDABAD

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago